फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Baravafat

ईद मिलादुन्नबी पर्व अकीदत और एहतराम से मनाया गया

Fri, 30 Oct 2020 07:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
Baravafat
शहर के सिद्धार्थ तिराहे पर जश्न ए ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकालते अकीदतमंद। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
ईद मिलादुन्नबी पर्व अकीदत के साथ मनाया गया
विज्ञापन

जिले के इटवा, बांसी और सदर तहसील क्षेत्र में मनाया गया त्योहार
जुलूस निकालने की कोशिश पर पुलिस ने सख्ती बरती, एक हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर/इटवा/बांसी। ईद मिलादुन्नबी का त्योहार शुक्रवार को लोगों ने अपने घर में अकीदत और एहतराम से शांतिपूर्वक मनाया। हर वर्ष की तरह इस बार जश्न ए ईद मिलादुन्नबी का जुलूस नहीं निकाला गया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय थानों की पुलिस क्षेत्र का भ्रमण करती रही, जिससे कोई अराजकता न फैला सके।

नगर में हर वर्ष की तरह इस बार जुलूस नहीं निकला सका। लोगों ने घर में रहकर फातिहाख्वानी, नज्र, कुरआनख्वानी की और नबी पाक की बारगाह ए अकदस में नजराना ए अकीदत पेश किया। मीठे पकवान पर नज्र पेश कर सलामती की दुआएं मांगी गईं। नगर एक मोहल्ले में कुछ लोगों ने जुलूस निकालने की कोशिश की लेकिन सदर पुलिस ने समय रहते उन्हें तितर-बितर कर दिया। टेंपो सवार युवक को हिरासत में लिया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने शांतिपूर्वक त्योहार मनाया और इबादत कर देश में खुशहाली, अमन-चैन की दुआ मांगी। इटवा प्रतिनिधि के अनुसार तहसील प्रशासन की सलाह पर ईद मिलादुन्नबी के दिन जुलूस नहीं निकाला गया। क्षेत्र के बढ़या, खड़सरी, चौखड़ा, भदोखर, भदोखरी, पिपरी, करही, भावपुर, रामापुर, सलवनजोत, झकहिया सहित दर्जनों गांवों से जुलूस नहीं निकाला गया। लोगों ने अपने घर में शांतिपूर्वक त्योहार मनाया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इटवा पुलिस काफी सतर्क रही। कस्बे के मुख्य चौराहे, महादेव घुरहू सहित चौखड़ा में विशेष चौकसी रही। बांसी प्रतिनिधि के अनुसार आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौम ए पैदाइश जश्न ईद मिलादुन्नबी अकीदत के साथ मनाया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए शासन के निर्देशानुसार जलूस व डीजे की अनुमति नहीं दी गई। ऐसे में पर्व सादगी से मनाया गया। क्षेत्र के बेलौहा बाजार, मरवटिया बाजार, पचमोहनी, देवरकी, देवरिया, तिलौली, महोखवा, सिहावल, बरांव नानकार, असंगवा, पठनपुरवा, बलुआ आदि गांव में भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी सादगी से मनाया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मो. इद्रीश पटवारी, मौलाना निजामुद्दीन नूरी, मौलाना अब्दुल हकीम, शमीम अहमद, गुड्डू खान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed