फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bar elections: Indu Kumar Singh elected president and Divya Prakash Shukla elected general secretary.

बार चुनाव : इंदु कुमार सिंह अध्यक्ष एवं दिव्य प्रकाश शुक्ल महामंत्री निर्वाचित

Thu, 21 Mar 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 21 Mar 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bar elections: Indu Kumar Singh elected president and Divya Prakash Shukla elected general secretary.
सिद्धार्थनगर। अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री प्रशासनिक, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय सहित कनिष्ठ कार्यकारिणी के पदों पर मंगलवार को हुए चुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य पतपेटिका में बंद हो गए थे। मतों की गणना एवं परिणामों की घोषणा बुधवार को हुई परिणाम देर शाम घोषित हुए। इसमें इंदु कुमार सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंदी अखण्ड प्रताप सिंह को 171 मतों से पराजित करते हुए अध्यक्ष पद पर एवं दिव्य प्रकाश शुक्ल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कृपाशंकर त्रिपाठी को 33 मतों से पराजित करते हुए महामंत्री चुने गए।
विज्ञापन


सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2023-24 में विभिन्न पदों के लिए कुल 36 प्रत्याशी अपनी-अपनी किस्मत आजमा रहे थे। मंगलवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर इंदु कुमार सिंह को 297, अखंड प्रताप सिंह 126, हरिहर प्रसाद पाठक 27, जय प्रकाश मिश्र 6, नवनीत कुमार द्विवेदी10, राजेंद्र नाथ श्रीवास्तव10, नरेंद्र कुमार भार्गव13, अंजनी कुमार दुबे 106 मत पाये। महामंत्री पद के लिए दिव्य प्रकाश शुक्ल 262, कृपाशंकर त्रिपाठी 229, अजय कुमार यादव 85, प्रमोद कुमार मौर्य 14 मत पाये। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए कैलाश नाथ गिरि 359, पवन चन्द्र शुक्ल 84, अरूण कुमार त्रिपाठी 213, प्रशान्त कुमार मिश्र ने 296 मत प्राप्त किए एवं कैलाश नाथ गिरी व प्रशांत कुमार मिश्र विजयी हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार उपाध्याय 229 एवं जय प्रकाश शुक्ल 350 मत पाये और जय प्रकाश शुक्ल विजयी हुए। कोषाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार मिश्रा 397 पाकर 171 मत पाये रविशंकर शुक्ल को पराजित किये। संयुक्त मंत्री प्रशासनिक पद के लिए प्रमोद कुमार सिंह को 185, धर्मेंद्र कुमार पाल 71, अमित कुमार त्रिपाठी को 297 मत मिले। अमित कुमार त्रिपाठी विजयी हुए। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद के लिए द्विजेन्द्र कुमार पाण्डेय ने 338 मत पाकर 224 मत पाये अमित कुमार दूबे को पराजित किया। सदस्य कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए मतिउल्लाह चौधरी को 267 मत, संकटा पाण्डेय 325, सचिन श्रीवास्तव 325 , राहुल चौधरी 298 मत, रविशंकर तिवारी 325, सन्तोष कुमार मिश्र 206 मत पाकर विजयी हुए। शिवनाथ यादव 207 मत पाकर पराजित हो गए।
विज्ञापन




सात पदाधिकारी हुए निर्विरोध निर्वाचित

वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सदस्य वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों एवं संयुक्त मंत्री सूचना एवं प्रकाशन के पदों पर अन्य प्रत्याशियों के न होने से इन पदों पर चुनाव नहीं हुआ। इन पदों पर जिन प्रत्याशियों ने पर्चे भरे हैं, उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा। इस प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र मणि त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री सूचना एवं प्रकाशन पद पर आलोक रंजन उपाध्याय सहित सदस्य वरिष्ठ कार्यकारिणी के पांच पदों पर कृष्णकान्त मणि त्रिपाठी, अखिलेश कुमार, प्रदीप कुमार उपाध्याय, गिरीश कुमार पाण्डेय, विनोद कुमार गुप्ता का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी नागेंद्र नाथ त्रिपाठी एवं चन्द्र प्रकाश पांडेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गरिमा की शुचिता व मर्यादा बरकरार रखते हुए अधिवक्ताहित में निरन्तर कार्य करने की अपेक्षा के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं एवं बधाई दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed