{"_id":"57ec03a94f1c1ba874573d9f","slug":"bar-association-president-five-by-the-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर पांच ने भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर पांच ने भरा पर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 28 Sep 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
भरा पर्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशसन के वार्षिक चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया बुधवार से आरंभ हुई। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए पांच, महामंत्री पद पर 4, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 2, संयुक्त मंत्री पद पर 3 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया। गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
बार सभागार में सुबह 10 बजे से शुरू हुए नामांकन को लेकर पूरे दिन गहमागहमी बनी रही। प्रमुख पदों पर कब्जा जमाने के लिए अधिवक्ता खेमेबंदी में जुटे रहे। अध्यक्ष पद के लिए रामशंकर पांडेय, देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, रामउजागिर पांडेय, हरिहर पाठक, प्रभाकर मिश्र ने नामांकन किया। महामंत्र पद पर राधेश्याम मिश्र, अनूप पांडेय, अजय यादव, रविशंकर शुक्ला ने पर्चा भरा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए ओमप्रकाश, सत्येंद्र उपाध्याय ने दावेदारी पेश की। संयुक्त मंत्री पद पर कैलाशनाथ गिरी, सिराज अहमद, घनश्याम उपाध्याय ने नामांकन किया। इनके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के पदों पर भी नामांकन दाखिल किए गए। नामांकन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी शेखर सिंह व सहायक चुनाव अधिकारी रमेश पांडेय की देख-रेख में कराई गई। गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे।