फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bar association election today

Siddharthnagar News: सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन का चुनाव आज

Thu, 23 Feb 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 23 Feb 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
bar association election today
पांच पदों पर होगा मतदान, शनिवार को होगी मतगणना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में शुक्रवार सुबह 10 बजे से मतदान होगा। बार भवन में मतदान कराने के लिए एक दिन पहले ही सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। सात पदों के लिए 20 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि मतगणना शनिवार को होगी।
अध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशी इंदु कुमार सिंह, हरिहर प्रसाद पाठक, राधेश्याम मिश्र, श्रवण कुमार पांडेय, नरेंद्र कुमार भार्गव, सैय्यद सरवर अनवार मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार बालकृष्ण शुक्ल, रविशंकर शुक्ल, रमाकर पांडेय मैदान में हैं।
विज्ञापन

महामंत्री पद पर कृपाशंकर त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रमोद कुमार मौर्य, सिद्धनाथ पाण्डेय, कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए दो उम्मीदवार राजेश कुमार मिश्र, प्रदीप कुमार सिंह, उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए तीन उम्मीदवार मनीष सहाय श्रीवास्तव, बृजेश प्रताप सिंह, कैलाश नाथ गिरि मैदान में हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के लिए दो उम्मीदवार शेषमणि प्रजापति एवं अरूण कुमार त्रिपाठी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए तीन उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था, जिसमें प्रशासनिक मंत्री मिथलेश कुमार मिश्र, सूचना एवं प्रकाशन के लिए उमेश प्रताप सिंह व पुस्तकालय के लिए अनूप मिश्रा द्वारा एक-एक पर्चा होने से चुनाव नहीं होना है।
सदस्य वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए राकेश कुमार सिंह के पर्चा वापस लेने की वजह से छह पदों के सापेक्ष विजय कुमार शुक्ल, रामसूरत, घनश्याम उपाध्याय, हरिप्रसाद दूबे, अनिल कुमार विश्वकर्मा, दुर्गेश पाण्डेय के होने की वजह से इस पद पर भी चुनाव नहीं होना है एवं सदस्य कनिष्ठ कार्यकारिणी में छह पदों के लिए मात्र चार लोगों ने पर्चा दाखिल किया, जिसमें हजारी प्रसाद मिश्र, कृष्णा मिश्र, करन श्रीवास्तव व अविनाश पांडेय के पर्चे वैध पाए जाने की वजह से चुनाव नहीं होगा।

चुनाव समिति के अपर मुख्य चुनाव आयुक्त नागेंद्र नाथ त्रिपाठी एडवोकेट ने बताया कि चुनाव में सदस्य वरिष्ठ कार्यकारिणी पर 6 पदों पर 7 पर्चे दाखिल हुए थे, जिसमें से राकेश कुमार सिंह एडवोकेट ने अपने व्यक्तिगत कारणों से पर्चा वापस ले लिया था , जिससे इस पद पर अन्य 6 लोग द्वारा दाखिल पर्चे निर्विरोध होगें। सदस्य कनिष्ठ कार्यकारिणी में 6 पदों के अनुरूप मात्र 4 पर्चे ही दाखिल होने की वजह से यह भी निर्विरोध होगा। संयुक्त मंत्री के तीन पदों पर तीन पर्चे होने की वजह से यह भी निर्विरोध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed