फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bank employee who grabbed Rs 8.25 lakh arrested

Siddharthnagar News: सवा आठ लाख रुपये हड़पने वाले बैंककर्मी गिरफ्तार

Sat, 17 Jun 2023 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 17 Jun 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Bank employee who grabbed Rs 8.25 lakh arrested
सिद्धार्थनगर। खाता धारक के फर्जी हस्ताक्षर करके सवा आठ लाख रुपये हड़पने के आरोपी दो बैंककर्मी शनिवार को शिवनगर डिड़ई पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस टीम ने उन्हें क्षेत्र के लोहरौली के पास से दबोच लिया। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसओ शिवनगर डिड़ई राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि राजेश श्रीवास्तव, विवेक कुमार अवस्थी, रोकडिया बड़ौदा यूपी बैंक शाखा तिलौली जनपद सिद्धार्थनगर स्थाई पता ग्राम अदासी थाना फफूद जिला औरैया के खिलाफ वर्ष 2021 में एक खाताधारक के फर्जी हस्ताक्षर करके सवा आठ लाख रुपये हड़पने के मामले में बैंक की ओर से केस दर्ज कराया गया था। केस दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए लगी थी। शनिवार को मुखबिर से जानकारी मिली की आरोपी क्षेत्र के लोहरौली में आने वाले हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस टीम अलर्ट हो गई। बताए हुए स्थान पर पहुंचकर इंतजार किया जा रहा था। इसी बीच दोनों आ गए। पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। जवानों ने पकड़ लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed