{"_id":"6a1de0e02167c01b37098b43","slug":"bank-employee-arrested-for-generating-atm-cards-and-withdrawing-money-from-35-accounts-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159126-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एटीएम कार्ड जनरेट कर 35 खाते से उड़ाने वाला बैंककर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एटीएम कार्ड जनरेट कर 35 खाते से उड़ाने वाला बैंककर्मी गिरफ्तार
Tue, 02 Jun 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
- साइबर सेल की टीम ने संतकबीरनगर से आरोपी को दबोचा, बस्ती का रहने वाला
सिद्धार्थनगर। खाते का मोबाइल नंबर बदलकर नया एटीएम कार्ड जनरेट कर 35 लाख रुपये की हेराफेरी करने के आरोपी बैंककर्मी मो. शबान अख्तर को पुलिस ने दबोच लिया। साइबर थाने की टीम ने संतकबीनगर जनपद के दुधारा क्षेत्र से सोमवार को उसे गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी बस्ती जनपद के पैकवलिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पूछताछ करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि करीब चार साल पहले संतकबीनगर जनपद के निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि जनपद सिद्धार्थनगर मुख्यालय में एक बैंक में उसका खाता था। उसी बैंक का एक कर्मचारी खाते में दर्ज नंबर को बदलकर नया एटीएम कार्ड निकलवा लिया और धोखाधड़ी से उसपर यूपीआई की सुविधा शुरू कर ली। धीरे- धीरे करके उसके खाते से 35 लाख रुपये निकाल लिए। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही थी। बैंक खातों के मिलान और निकासी सहित अन्य जांच करने के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई थी। मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी संतकबीनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के सेहुड़ा गांव में है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान मो. शबान अख्तर निवासी सात पेंडरीया थाना पैकवलिया जनपद बस्ती के रूप में हुई। पूछताछ करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
-- -
ऐसे निकाली रकम
पुलिस टीम की पूछताछ में आरोपी ने बताया गया कि वह आईसीआईसीआई बैंक का कर्मचारी था। खाते में अधिक धनराशि देखकर लालच में आकर खाते में दर्ज मोबाइल नंबर बदलकर नया एटीएम कार्ड जनरेट कर लिया। खुद ही ओटीवी रिसीव कर यूपीआई बनाकर पैसा निकाल लिया। पूछताछ करने पर बताया कि उसने उन पैसों का इस्तेमाल अपने जानने वाले के खाते में रकम भेजकर और निकालकर किया।