Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bangladeshi passport recovered... foreign movement increases security agencies' anxiety

Siddharthnagar News: बांग्लादेशी पासपोर्ट बरामदगी...विदेशी मूवमेंट ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की बेचैनी

Fri, 15 May 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 15 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Bangladeshi passport recovered... foreign movement increases security agencies' anxiety
सिद्धार्थनगर। ककरहवा बाॅर्डर पर 16 बांग्लादेशी पासपोर्ट के साथ नेपाली नागरिक के पकड़े जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की बेचैनी बढ़ गई है। नेपाल से लगने वाली सीमा पर विदेशी नागरिकों का मूवमेंट चुनौती बन गया है। पिछले कुछ सालों में चाहे जान-बूझकर या गलती से बाॅर्डर पार करने वाले चीन, हांगकांग, उज्बेकिस्तान समेत कई देशों के नागरिक पकड़े जा चुके हैं। इनमें कुछ ऐसे विदेशी भी शामिल हैं, जिनके पास फर्जी आधार कार्ड तक मिले हैं। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों की चौकसी से वे पकड़ में आ गए।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि बॉर्डर पर बांग्लादेशी पासपोर्ट के साथ बस चालक के पकड़े जाने के बाद अब एजेंसियां काठमांडो से बस चलने की जानकारी नेपाल पुलिस के जरिये ले रही है। वहीं, पासपोर्ट की जांच के लिए दिल्ली की संबंधित जांच एजेंसी से सहयोग लिया जा रहा है, जिससे पासपोर्ट की हकीकत सामने आ जाए। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि उसने नेपाली 20 हजार रुपये के लिए पासपोर्ट लिया था। दिल्ली पहुंचकर एक व्यक्ति को देना था और लौटते समय में काम होने पर उसे लेकर आना था। उसमें वीजा स्टैंपिंग और बेलारुस के लिए वीज लिया जाना था। फिलहाल जांच एजेंसियों की पड़ताल में हकीकत सामने आ ही जाएगी।
विज्ञापन

जिले की 68 किलोमीटर सीमा नेपाल बाॅर्डर से लगती है। सीमा खुली होने के साथ ही बीच का इलाका मधेश और नेपाल में पर्यटन स्थल होने के कारण कई देशों के लोगों की नेपाल में आवाजाही होती है। ऐसे में कई बार विदेशी नागरिक सीमा पार आ जाते हैं। जांच में पाया जाता है कि कोई गलती से चला आया तो कोई पर्यटन या वैध कागजात लेकर आए हैं। लेकिन, कई बार चीन, बांग्लादेश और कुछ ऐसे देशों के लोग पकड़ में आते हैं, जहां के नागरिकों को लेकर गंभीरता बरती जाती है। ऐसा इसलिए कि देश के कुछ हिस्सों में जांच एजेंसियों के हाथ लगे देशी विरोधी तत्व पूछताछ में नेपाल के बाॅर्डर इलाके में बैठकर मूवमेंट की बात कबूल चुके हैं, इसलिए किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विदेशी नागरिक की धरपकड़ के बाद जांच तेज हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 बांग्लादेशी और दो नेपाली पासपोर्ट के साथ पकड़ा गया जालंधर धामी नेपाल का रहने वाला है। सूत्रों के मुताबिक अबतक कई सुरक्षा एजेंसी पूछताछ और कागजात की पड़ताल कर चुकी हैं। अब उनकी निगाह नेपाल के उस ठिकाने पर है, जहां से जालंधर धामी को पासपोर्ट दिया गया था। इसके लिए नेपाल पुलिस से संपर्क साधकर नेटवर्क की तलाश में जुटीं हैं। वहीं, दूसरा चैनल दिल्ली में पासपोर्ट जांचने वाले सेल से संपर्क में है। पासपोर्ट जहां देना था और जहां से लेना था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिर जांच का दायरा आकार लेगा। अगर नेपाल के जरिये विदेशी ताकत नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर करने की कोशिश की जाए तो नेटवर्क सामने आने बाद उसे ध्वस्त करने पर एजेंसी काम करेंगी।
--
यह है मामला



एसएसबी 43वीं वाहिनी, पुलिस व कस्टम की संयुक्त टीम ने ककरहवा बॉर्डर पर 11 मई रात जांच के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा था। जांच के दौरान नेपाल से दिल्ली भारतीय दूतावास के परमिट पर संचालित एक नेपाली बस को रोककर गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान चालक के कब्जे से 16 बांग्लादेशी और दो नेपाली पासपोर्ट बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम जालंधर धामी निवासी हरिपुर, जिला सरलाही, प्रदेश नंबर दो नेपाल बताया। पूछताछ में उसने बताया गया कि वह पासपोर्टों को गंगबू बस स्टैंड, काठमांडू (नेपाल) से बस एजेंट के माध्यम से प्राप्त कर दिल्ली स्थित संयुक्त हिमालय यातायात प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली कार्यालय में पहुंचाने के लिए ले जा रहा था। इस मामले में पासपोर्ट अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू की थी।
---
एक नजर सीमा पर पकड़े गए विदेशी नागरिकों पर
वर्ष 2025 में दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह में एक उज्बेकिस्तान की महिला पकड़ी गई थी। उसका वीजा समाप्त हो चुका था। दिल्ली में किसी के संपर्क में रही थी। वहां से कोई कार वाला उसे बढ़नी बाॅर्डर पर छोड़ गया था। इसके बाद विदेशी अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ।
वर्ष 2025 में नेपाल में प्रवेश करते हुए एक हांगकांग के नागरिक को पकड़ा गया था। इसके पास आधार मिला था, जो लखनऊ के पते पर था। जांच में फर्जी पाया गया था।
-14 मार्च 2024 को मोहाना पुलिस ने प्रवेश करते हुए 16 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा। जांच में पाया गया कि सभी एक परिवार के हैं और पर्यटन पर नेपाल में आए थे। बाद में उन्हें नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया।

-17 अगस्त 2023 को एक बांग्लादेशी अवैध रूप से घुसपैठ करने के आरोप में पकड़ा गया था। पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया था।
- 25 जुलाई को रूस के एक नागरिक ने प्रवेश कर लिया। पूछताछ के बाद उसे नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया था।
- 22 जुलाई 2023 को ककरहवा बाॅर्डर से एक चीनी महिला भटककर भारत में आ गई थी। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे नेपाल पुलिस को सौंप दिया था।
- 17 जुलाई 2022 को चार बांग्लादेशी नागरिकों को एसएसबी जवानों ने पकड़ा था। अवैध रूप से घुसैपठ में जेल गए थे।
---
बोले जिम्मेदार
बाॅर्डर पर सुरक्षा एजेंसी और सीमावर्ती थाने की पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। नियमित गश्त और जांच होती है। संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं के पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाती है। हर मामले में गहनता से जांच की जाती है।
- प्रशांत कुमार प्रसाद, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed