फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ban lifted, now Indian onion will go to Nepal

Siddharthnagar News: हटा प्रतिबंध, अब नेपाल जाएगी भारतीय प्याज

Sun, 18 Feb 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 18 Feb 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ban lifted, now Indian onion will go to Nepal
सिद्धार्थनगर। भारत से नेपाल जाने वाले प्याज के निर्यात पर लगी रोक को भारत सरकार ने हटा दिया है। तीन लाख नेपाल और 50 हजार मीट्रिक टन बांगलादेश को निर्यात करने का निर्णय है। निर्यात पर लगा प्रतिबंध हटने से नेपाल के लोगों में खुशी है। क्योंकि अब महंगाई की मार से उन्हें निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


भारत चावल, प्याज, आलू सहित कई खाद्य सामग्री नेपाल को निर्यात करता है। दिसंबर 2023 में प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी गई था। इससे नेपाल में प्याज के दाम भारतीय मुद्रा से 100 रुपये किलो तक पहुंच गया था। मांग पूरी करने का काम तस्कर कर रहे थे। जिसमें उन्हें बड़ा मुनाफा होता था। इसी बीच भारत सरकार ने निर्यात पर लगे प्रतिबंधित को हटा दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में गठित समिति ने प्याज निर्यात पर नेपाल से प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध के बाद भारत में प्याज की कीमत काफी गिर गई थी। अब भारत सरकार ने मंत्री स्तरीय फैसला लेते हुए नेपाल में तीन लाख मीट्रिक टन प्याज के निर्यात की इजाजत दे दी है। इसके अलावा भारत सरकार ने बांग्लादेश से 50 हजार टन प्याज आयात करने की भी अनुमति दे दी है। भारत सरकार की ओर से प्याज निर्यात जारी करने के साथ ही अब नेपाल में प्याज आयात का रास्ता खुल गया है। भारत की ओर से प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के बाद इसका असर नेपाली बाजार पर भी पड़ा। भारत पहले भी कई बार प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed