{"_id":"6383a7493db5f537832548f4","slug":"ban-ineffective-stubble-being-burnt-siddharthnagar-news-gkp458941043","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रोक बेअसर, जलाई जा रही पराली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रोक बेअसर, जलाई जा रही पराली
Tue, 29 Nov 2022 04:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 04:25 PM IST
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद पराली जा रहे किसान। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
प्रतिबंध के बावजूद क्षेत्र के किसान धान की पराली जला रहे हैं। किसानों को जागरूक करने के अभियान के बावजूद भी खेतों से धुआं उठ रहा है। लापरवाही करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने के कारण इस मनमानी पर रोक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक करते हुए कृषि वैज्ञानिक व अधिकारी जैविक खाद बनाकर खेतों की मिट्टी उपजाऊ कर फसलों से अधिक उपज प्राप्त करने की जानकारी दी जा रही है। फसल अवशेष को खेतों में जलाने से होने वाली हानियों, वायु प्रदूषण, मृदा प्रदूषण, कोहरा आदि के साथ ही खेतों में मौजूद मित्र कीटों को पहुंच रही क्षति के बारे में किसानों को जानकारियां दी जा रही है।
विज्ञापन
इसके बाद भी लोग पराली जलाते दिख रहे हैं। रविवार को भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के पचमरी, सहेबपारा, हिजुरा, पंड़िया, अंदुआ शनिचरा, धनोहरी, सिरसिया, धनोहरा, महतिनियां आदि गांवों में किसानों के खेल में पराली जलाई जा रही थी।
विज्ञापन
इस बारे में एसडीएम डुमरियागंज कुणाल सिंह ने कहा कि लोगों को पराली न जलाने के लिए चेतावनी दी जाती है। सर्वे कराया जाएगा। जो भी पराली जलाने में पकड़ा जाएगा, उससे अर्थदंड की वसूली होगी।