फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bakiu burnt copies of agricultural law

भाकियू ने कलेकट्रेट में जलाई कृषि कानून की प्रतियां

Wed, 13 Jan 2021 10:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Bakiu burnt copies of agricultural law
भाकियू ने कलेक्ट्रेट में कृषि कानून की प्रतियां जलाई
विज्ञापन

कृषि कानून वापस करने की उठाई मांग, कहा-आंदोलन में जिले से भी जाएंगे किसान
केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कृषि कानून के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता भी मुखर हो गए हैं। पंचायत करने के बाद बुधवार को कलेक्ट्रेट में पास हो चुके कृषि कानून की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। इस मौके पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुुमार पांडेय की अगुवाई में पदाधिकारी और कार्यकर्ता बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। बाद में कृषि कानून की प्रतियां जलाकर विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पारित कृषि कानून किसानों को बर्बाद कर देगी। देश की कृषि व्यवस्था पूंजीपतियों के हाथ में देने की साजिश का हिस्सा है। कड़ाके की ठंड में प्रति मिनट एक किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। केंद्र सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही है। जिलाध्यक्ष प्रदीप ने कहा कि कानून को अविलंब वापस न लिया गया तो आंदोलन और तेज होगा। जनपद से भी किसान सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य को लागू करने, असीमित भंडारण की क्षमता पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। इस मौके पर जिला सचिव अनिल कुमार मौर्या, जिला उपाध्यक्ष निराला मौर्या, मंडल महासचिव महेंद्र चौधरी, तहसील अध्यक्ष शोहरतगढ़ श्रवण कुमार, जिला महासचिव राकेश श्रीवास्तव आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed