फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Badhni-Jignihwa road in bad condition, potholes causing traffic problems

Siddharthnagar News: बढ़नी-जिग्निहवा मार्ग बदहाल, गड्ढों से आवागमन में परेशानी

Thu, 26 Mar 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 26 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Badhni-Jignihwa road in bad condition, potholes causing traffic problems
बढ़नी। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत बढ़नी-जिग्निहवा उर्फ धनोरी मार्ग की स्थिति इन दिनों बेहद दयनीय हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सेतु निगम की ओर से रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के दौरान भारी वाहनों के लगातार आवागमन से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हालत यह है कि बाइक और नीची कारों का इस मार्ग से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत न होने से आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क के गड्ढों को भरवाकर आवागमन सुचारु करने की मांग की है। गांव के रिजवान अहमद, राजू प्रधान, महमूद आलम, अय्यूब, निसार अहमद सहित अन्य लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed