{"_id":"686c07d1f546765b670921b9","slug":"badan-with-big-incense-no-relief-at-home-from-umas-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-140741-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कड़ी धूप से झुलसा बदन, उमस से घर में भी राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कड़ी धूप से झुलसा बदन, उमस से घर में भी राहत नहीं
Mon, 07 Jul 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 07 Jul 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
-सोमवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री व न्यूनतम 29.7 डिग्री दर्ज किया गया
- आज भी बदली के साथ कुछ स्थानों पर बारिश के आसार
सिद्धार्थनगर। बादलों के छाने के बाद भी भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार की सुबह से ही तल्ख धूप खिली रही। इससे घर-दफ्तर आदि में बैठे लोग कूलर-पंखे चलने के बावजूद भी पसीना पोछते रहे। कड़ी धूप ने शरीर को झुलसा दिया। ऐसे में लोग बेहाल नजर आए। तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान भी चढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को बादलों की आवाजाही के साथ तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान जारी किया है। कुछ स्थानों पर बारिश के भी आसार हैं।
पिछले कई दिनों से जिले में कभी बादल तो कभी धूप की लुका-छिपी का सिलसिला रही है। ऐसे में लोगों को बदली के दौरान कुछ हद तक राहत मिल रही थी, जबकि उमस की वजह से लोगों का हाल बेहाल था। सोमवार को लोगों पर गर्मी का डबल अटैक हुआ। सुबह से ही तेज धूप खिनी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे ही सूरज की किरण कड़क होती चली गई। दोपहर के समय घर से बाहर निकलने वाले लोगों का शरीर झुलसने लगा, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गए। उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।
कूलर, पंखों में बैठे लोगों का भी पसीना भी टपकता रहा। ऐसे में लोगों ने घरों में कैद रहना ही उचित समझा। इससे बाजार व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शाम को सूरज ढलने के बाद लोगों को काफी राहत मिली। मौसम के इस तेवर से सोमवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को बादलों की आवाजाही रहेगी। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी। वहीं कुछ स्थानों पर बारिश के भी आसार हैं।