फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bad park

कैसे सुधरे सेहत, बदहाल है पार्क

Tue, 12 Jul 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
bad park
कैसे सुधरे सेहत, बदहाल है पार्क
विज्ञापन

- पुलिस लाइंस में बने पार्क का झूला टूटा, चारों ओर उगा है झाड़
- अन्य पार्कों में जाने को विवश हैं पुलिसकर्मी और उनके परिवार के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सेहत अच्छी बनी रहे और शरीर फिट रहे। इसके लिए नियमित व्यायाम और पार्क में घूमने की सलाह दी जाती है। खासकर पुलिस कर्मियों को सेहत की टिप्स अधिक दी जाती है, लेकिन वह कहां दौड़ लगाएं और उनके बच्चे कहां जाएं, इसका ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हम बात कर रहे हैं पुलिस लाइंस में बने पार्क की। पार्क बदहाल है, इसलिए पुलिसकर्मी और उनके परिवार के लोगों को अन्य पार्क में जाना पड़ रहा है। तीन साल से बदहाल पड़े पार्क की दशा सुधारने के लिए जिम्मेदार आगे नहीं आ रहे हैं।

पुलिस कर्मियों के साथ उनके परिवार के लोग पुलिस लांइस परिसर में ही बैठ सकें, खेल सकें, दौड़ लगा सकें। खुले में वर्जिस करें। जिससे उनकी सेहत अच्छी रहे। हमेशा स्वस्थ महसूस करें। इसके लिए पुलिस लाइंस परिसर में बिजली घर और तालाब के पास तत्कालीन एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने पार्क बनवाया था। पार्क पूरी बाउंड्रीवॉल से घिरा हुआ था। यहां पर बैठने के लिए बेंच, बच्चों को खेलने के लिए कई प्रकार के झूले और रंग बिरंगे फूल पत्ती लगवाया था। पार्क बनाने के बाद पुलिसकर्मी और उनके परिवार के लिए यह न सिर्फ मनोरंजन का केंद्र था। बल्कि योग करने में भी उपयोगी साबित हो रहा था। लेकिन देखते ही देखते पार्क बदहाल होने लगा और लोगों ने जाना कम कर दिया। पिछले तीन वर्ष से हाल यह है कि वह झाड़ से घिर गया है। झूले टूट चुके हैं। उसमें जंग और टूट हुए लोहे के संपर्क में आने से लोग चोटिल हो जाते हैं। इसलिए पुलिसकर्मी और उनके परिवार ने वहां जाना छोड़ दिया। 1500 से 2000 हजार पुलिसकर्मी और उनका परिवार यहां रह रहा है। स्थिति यह है कि शाम और सुबह वह बुद्धा पार्क, उद्यान पार्क में जाने को विवश हैं। कई परिवार तो बच्चों को लेकर जाने की सोचता है पर चाहकर भी नहीं जा पा रहा है। नाम नहीं छापने की शर्त पर पुलिसकर्मी और लाइंस में रहने वाली कुछ महिलाओं ने कहा कि पार्क बदहाल है। वहां कैसे जाएं। बच्चे अक्सर निकलने और टहलने की जिद करते हैं। ऐसे में उन्हें उद्यान और बुद्धा पार्क में ले जाना पड़ता है। आने-जाने में समस्या होती है। लेकिन कोई ध्यान देने वाला नहीं है। अगर पार्क बन जाए तो समस्या दूर हो जाएगी। इस संबंध में एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही पार्क को दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed