फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bacteria found in rice

क्वारंटीन केंद्र में चावल में कीड़े निकलने पर भड़के लोग

Wed, 29 Apr 2020 09:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
bacteria found in rice
क्वारंटीन हाउस में चावल में मिले कीड़े तो भड़के लोग। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
क्वारंटीन केंद्र में चावल में कीड़े निकलने पर भड़के लोग
विज्ञापन

बांसी के महामाया पॉलिटेक्निक कॉलेज में 30 लोग हैं क्वारंटीन
एसडीएम ने शुरू की मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूूूरो
बांसी (सिद्धार्थनगर)। तहसील मुख्यालय पर महामाया पॉलीटेक्निक कॉलेज में बने क्वारंटीन हाउस में मौजूद 30 लोगों ने बुधवार दोपहर में दाल-चावल में कीड़े निकलने पर हंगामा कर दिया। क्वारंटीन लोगों ने घटिया और अपर्याप्त भोजन दिए जाने, नहाने के लिए पानी नहीं होने आदि का आरोप लगाया है। बांसी के तहसीलदार ने भोजन में कीड़ा निकलने की जानकारी से इनकार करते हुए कहा कि यदि इस प्रकार की शिकायत आई तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
महामाया पॉलीटेक्निक कालेज क्वारंटीन हाउस में तीन ब्लॉक बनाए गए हैं। इनमें तीस लोगों को क्वारंटीन किया गया है। क्वारंटीन एक व्यक्ति ने मंगलवार दोपहर दिए गए भोजन की वीडियो अमर उजाला को भेजी। वीडियो में चावल में कीड़े साफ नजर आ रहे हैं। भोजन में कीड़े निकलने पर इन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि बावजूद इसके किसी ने सुनवाई नहीं की। क्वारंटीन हाउस की रक्षा में लगे कांस्टेबल से खराब खाने की शिकायत की गई तो उसने अपशब्द सुनाते हुए चुपचाप यही भोजन कर लेने का दबाव बनाया। 27 अप्रैल को महाराष्ट्र से आए क्वारंटीन किए गए युवक का आरोप था कि सुबह नाश्ते में एक बिस्किट और काली चाय दी जाती है। दोनों समय पर्याप्त भोजन नहीं मिलता। बुधवार दोपहर तो कीड़ेदार दाल-चावल दिए गए। एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि मंगलवार रात यहां खाने में मात्र दो -दो पूड़ियां ही दी गईं। अपर्याप्त भोजन मिलने पर रात मेें भी सबने कड़ा विरोध जताया तो रात दो बजे फिर से पूड़ियां दी गईं। इनका यह भी आरोप है कि सेंटर पर नहाने व साफ सफाई की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

क्वारंटीन हाउस में खाने में कीड़े निकलने की जानकारी नहीं है। क्वारंटीन हाउस पर ही किचन बनाने की तैयारी चल रही है। इसके बाद समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एके वर्मा, तहसीलदार बांसी
पके हुए चावल में कीड़े निकलने पर उसे फेकवा दिया गया। दूसरा भोजन बनवाकर क्वारंटीन में रखे हुए लोगों को खिलाया गया।
-शिवमूर्ति सिंह, एसडीएम बांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed