फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ayush club for old men

Siddharthnagar News: अब बुजुर्गों का सहारा बनेगा आयुष विभाग

Thu, 18 Apr 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 18 Apr 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
ayush club for old men
फोटो-
विज्ञापन

- जिला होमियोपैथिक अधिकारी ने 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए शुरू किया आयुष क्लब
- पहली बार जिले में संचालित चार हेल्थ वेलनेस सेंटर पर शुरू हुआ वरिष्ठ नागरिक आयुष क्लब
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले के बुजुर्गों को स्वस्थ रखने के लिए जिला होमियोपैथिक अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने वरिष्ठ नागरिक आयुष क्लब शुरू किया है। इससे बुजुर्गों को स्वस्थ रखने के साथ ही उनको आत्मसम्मान से जीने की इच्छा शक्ति भी बढ़ेगी। इसके लिए होमियोपैथी विभाग जिले में संचालित चार हेल्थ वेलनेस सेंटर पर बुजुर्गों के साथ बैठक कर रहा है। इसमें उनको स्वस्थ रहने के लिए साफ-सफाई व योगा करने की सलाह भी दे रहे हैं।
जिला होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि जिले में चार आयुष आरोग्य केंद्र हैं। इन केंद्रों के माध्यम से समाज में रह रहे 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को स्वयं रोगमुक्त रहने के बारे में जानकारी दी जा रही है। सप्ताह में एक बार बुजुर्गों को बुला कर स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ रोगमुक्त रहने के लिए टिप्स दिया जा रहा है। उन्हें हल्का सुपाच्य भोजन करने को कहा जा रहा है। जबकि स्वास्थ्य रहने के लिए प्रतिदिन नहाने के साथ अपने नाखून बाल को काटने के लिए भी कहा जा रहा हैं।
विज्ञापन

बुजुर्गों को स्वस्थ रहने के लिए उन्हें घर के पास औषधीय पेड़-पौधे लगाने के लिए दिए जाएंगे। जिनकी वे स्वयं देखभाल करेंगे और अपने व अपने परिवार के घरेलू उपचार में प्रयोग करेंगे। साथ ही गांव में सुबह-सुबह आयुष सेंटर के योग प्रशिक्षक क्लब के वरिष्ठों को योग कराएंगे। इससे जुड़ने के लिए आधार कार्ड लाकर हेल्थ वेलनेस सेंटर पर दिखाना होगा। बुजुर्ग जिले के पिपरा पांडेय, छतहरा, केवटलिया व सेखुईयां स्थित हेल्थ वेलनेस सेंटर पर जाकर वरिष्ठ नागरिक आयुष क्लब से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो हैं---
सप्ताह में एक दिन बुजुर्गों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण
जिला होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि सप्ताह में एक बार हेल्थ वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। उसमें बुजुर्गों के नाखून, बाल व स्वास्थ्य की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद जरूरत के अनुसार उन्हें औषधि दी जाएगी। सिद्दार्थनगर प्रदेश का पहला जनपद है, जहां ये पहल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed