फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   awarness programm conduct

बच्चों, महिलाओं को किया जागरूक

Sat, 11 Jun 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
awarness programm conduct
डुमरियागंज कस्बे में महिलाओं को सुरक्षा अधिकारों के प्रति पंपलेट देकर जागरूक करती महिला पुलिस क - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बच्चों, महिलाओं को किया जागरूक
विज्ञापन

- डुमरियागंज पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। महिला सशक्तीकरण, मिशन शक्ति, एंटी रोमियो चेकिंग अभियान के अंतर्गत शनिवार को डुमरियागंज कस्बे में पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।

थानाध्यक्ष सूर्यभान सिंह ने कहा कि सरकार ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा और उनकी शिक्षा के लिए कई योजनाएं संचालित की है। महिलाओं और बालिकाओं के शोषण उत्पीड़न को रोकने के लिए पुलिस द्वारा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिसके जरिए घरेलू हिंसा तथा उत्पीड़न को रोका जा सकता है। महिला हेड कांस्टेबल संगीता मौर्या, आरक्षी उर्मिल देवी, कंचन सिंह ने महिलाओं और बालिकाओं को शिक्षा एवं सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया। इसके अलावा 1090, 181, 1076, 112, 1098 हेल्पलाइन नंबर के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं को निर्भीक होकर शिक्षित एवं सक्षम बनकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान एसआई दद्दन राय, राम महेश शर्मा राजेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed