फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   award

गणित, व्याकरण, विज्ञान पढ़ाने वाली सिंथिया को राष्ट्रीय पुरस्कार

Mon, 02 Mar 2020 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
award
जालौन निवासी शिक्षिका सिंथिया अल्का लाल व्यास को सम्मानित किया गया। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
गणित, व्याकरण, विज्ञान पढ़ाने वाली सिंथिया को राष्ट्रीय पुरस्कार
विज्ञापन

शून्य निवेश नवाचार के जरिए उत्कृष्ट कार्य करने पर केंद्रीय मंत्री निशंक ने किया सम्मानित
मूल रूप से जालौन जिले की रहने वाली हैं शिक्षिका सिंथिया अल्का लाल व्यास
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। विद्यार्थियों को कठिन गणितीय समीकरण और व्याकरण की बारीकियां खेल-खेल में समझाने की कला में माहिर प्राथमिक विद्यालय परसिया द्वितीय की सहायक अध्यापिका सिंथिया अल्का लाल व्यास को शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। नई दिल्ली स्थित आईआईटी में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने उन्हें अवार्ड देकर सम्मानित किया है। इस सफलता पर विभागीय अधिकारियों व शिक्षकों ने बधाई दी है। आईआईटी नई दिल्ली में नवाचारी शिक्षकों के राष्ट्रीय कार्यशाला में देश से पहुंचे एक हजार शिक्षकों में सर्वाधिक उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से कुल 37 चुनिंदा नवाचारी शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। जिले के मिठवल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय परसिया द्वितीय में कार्यरत सहायक अध्यापिका सिंथिया अल्का लाल व्यास को उनके द्वारा शून्य निवेश नवाचार के तहत बच्चों को दी जा रही उत्कृष्ट शिक्षा पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने राष्ट्रीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

जालौन जिले की निवासी सिंथिया अल्का लाल व्यास 2015 से शिक्षिका के रूप में विद्यार्थियों को कठिन विषय, व्याकरण, गणितीय समीकरण आदि को विभिन्न खेलों और सुरुचिपूर्ण क्रियाकलाप के जरिए आसानी से समझा रही हैं। शिक्षा को आसानी से समझाकर वह बच्चों को प्रश्नोत्तर, व्याकरण, विलोम, पर्यायवाची, समानार्थी आदि याद करा रही हैं। जबकि सजीव-निर्जीव, ठोस, द्रव और गैस आदि वैज्ञानिक क्रियाओं को समझा रही हैं। बच्चों को रूचिपूर्ण शिक्षा देने की उनकी विधा को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी, वित्त एवं लेखा अधिकारी अजय कुमार शाही, मिठवल की खंड शिक्षा अधिकारी रीता गुप्ता, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. अरुणेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, महामंत्री कलीमुल्लाह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र यादव, महामंत्री अतुल कुमार मिश्र, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार शुक्ल, शैलेंद्र कुमार राय, अभय सिंह आदि ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed