फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   "Avoid, do not tarnish the image of the prime minister '

‘बचें, पीएम की छवि न हो धूमिल’

Mon, 22 Aug 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 22 Aug 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
"Avoid, do not tarnish the image of the prime minister '
मधुसूदन अग्रहरि के नेतृत्व में यात्रा को सांसद पाल ने तिरंगा दिखा रवाना किया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। भाजपा के लोटन मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु में हियुवा के जिला प्रभारी श्यामधनी राही व मंडल अध्यक्ष दृगनरायन सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा की शुरुआत दोपहर एक बजे महराजगंज सीमा पर स्थित कूड़ा नदी के तट से हुई।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और देश के आजादी में शहीद हुए जवानों को याद किया गया। श्यामधनी राही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का गौरव बढ़ाया है। सरकार जनता से किए वादे को पूरा करने के लिए आगे कदम बढ़ा रही है। रामानंद वर्मा ने कहा कि बड़े संघर्ष के बाद पूर्ण बहुमत की सरकार आई है। कार्यकर्ता कोई ऐसा काम न करें, जिससे प्रधानमंत्री की छवि धूमिल हो। लोटन से तिरंगा यात्रा शुरु होकर सिंगरहा, बनियाडीह, धंधरा, नेतवर, करुवावल, सेमरहना, खखरा बुजुर्ग, सहिला, दहला, महुवा सहित दर्जनों गांवों में भ्रमण किया। तिरंगा यात्रा में राम बहादुर वर्मा, केदार बाबा, विकास सिंह, गड्डू सिंह, इंद्रमणि पाठक, महेश यादव, भानू सिसौदिया, रामबचन, मारकंडेय सिंह, सुनील तिवारी, अजय सिंह, विवेक सिंह, रणजीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

शोहरतगढ़। सोमवार को शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाल कर देश के वीर सपूतों और मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता में बताया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राधारमण त्रिपाठी के नेतृत्व में परसिया गांव से तिरंगा यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता परसिया गांव से होते हुए गौहनिया, गंगाराम महदेवा, संतोरा, बेलगड़ा, मुड़ली, टेकनार, भदांव, दत्तपुर, पल्टादेवी, चोड़ार, महला, महली, बसंतपुर, रेड़वरिया, कठेला शकील, मानपुर, महादेव, भुतहिया आदि गांव के बूथों पर जाकर आम लोगों को देश की आजादी में शहीद हुए सपूतों के वीरगाथा समेत मोदी सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान 70 कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिद्धार्थ पाठक व संचालन रामबरन यादव ने किया। इस दौरान विनोद मिश्र, पंकज तिवारी, दल सिंगार दुबे, शैलेंद्र तिवारी, प्रभात तिवारी, मनीष पाठक, श्रीराम चौहान, सागर चौधरी, रामानंद चैहान, राघवेंद्र तिवारी, रामशब्द, रामरुप, गोमती, कृष्ण कुमार अग्रवाल, दुर्गेश और अमेरिका चौधरी आदि मौजूद रहे।
डुमरियागंज। आमजन को केंद्र सरकार की उपलब्धियों व जन कल्याणकारी योजनाओं को बताने के साथ ही लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपाइयों ने लगातार छठवें दिन भी यात्रा निकाली। तीखी धूप की परवाह किए बगैर भाजपाई पूरे जोश में हाथों में तिरंगा लहराते रहे। गांव-गांव जाकर लोगों को शहीदों की शहादत से अवगत कराया।
पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्रमणि त्रिपाठी और जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन अग्रहरि के नेतृत्व में दो पहिया वाहनों के काफिले के साथ निकले भाजपाइयों ने केंद्र सरकार के समर्थन में नारे लगाए। सुबह करीब 11 बजे खोरिया रघुवीर सिंह स्थित पेट्रोल पंप पर नरेंद्रमणि त्रिपाठी की अगुवाई में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर ने तिरंगा झंडा दिखाकर रवाना किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं का जत्था कोनकटी, सुरजी, सुहेलवां, सोनाहटी, बैदौला चौराहा, डुमरियागंज, शाहपुर, धनोहरी होते हुए मन्नीजोत चौराहे पर पहुंचा।
मन्नीजोत के बाद तिरंगा यात्रा भनवापुर, बदलिया होकर विधानसभा क्षेत्र की सीमा करहिया सघन चौराहे पर पहुंची। यहां सांसद जगदंबिका पाल के नेतृत्व में यात्रा की अगवानी हुई। चौखड़ा, डुमरियागंज, सोनाहटी होते हुए खरकट्टी चौराहे पर पहुंचा। यहां हुई सभा में सांसद ने कहा तिरंगा यात्रा उन वीर सपूतों के सम्मान में निकाली गई है, जिन्होंने देश की आजादी में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा शासन में महिलाओं का सम्मान है, जबकि प्रदेश की सपा सरकार में आए दिन महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है।
इस दौरान शक्तिमणि त्रिपाठी, कमलेश चौरसिया, पवनसुत मौर्या, ज्ञानप्रकाश मिश्र, अवधेश चौधरी, उदयपाल वर्मा, यशोदानंद चौबे, रामकृपाल मौर्या, राजीव, रामचंद्र, महेश मिश्रा, अनूप यादव, पप्पू यादव, मोहम्मद फिरोज, फूलचंद यादव, समयलाल तिवारी आदि मौजूद रहे। वहीं, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन अग्रहरि के नेतृत्व में डुमरियागंज खीरामंडी स्थित नगर पंचायत अध्यक्ष बीनादेवी के भाजपा कैंप कार्यालय से दोपहर करीब 1 बजे सांसद जगदंबिका पाल और जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा झंडा लेकर यात्रा निकाली।
जत्थे ने हल्लौर, बेंवा चौराहा, बयारा, भड़रिया चौराहा, बिथरिया, भरवठिया, मन्नीजोत, भनवापुर, चैखड़ा होते हुए डुमरियागंज वापस खीरामंडी चौराहे पर पहुंचा, जहां जनसभा हुई। मधुसूदन अग्रहरि ने कहा कि आजादी की लड़ाई में हमारे कई पूर्वजों ने अपनी जान गंवा दी है।

ऐसे में सभी को अपनी आजादी को कायम रखने के लिए कुर्बान होने वाले वीर शहीदों को याद रखना होगा। इस दौरान डुमरियागंज मंडल अध्यक्ष गौरव मिश्रा, भनवापुर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार मौर्या, कन्हैया गुप्ता, मंटू सिंह, राजू पाल, शिवपूजन कसौधन, राजू कन्नौजिया, अजीत उर्फ टुनटुन अग्रहरि, बंशीधर उर्फ बोधे अग्रहरि, नंदू गुप्ता, मुंशीजी, राजू कसौधन, दुर्गेश निषाद और हरीराम साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed