{"_id":"67fbf7f3b1da0e84080729da","slug":"availability-of-equipment-will-be-made-by-conducting-a-survey-in-the-medical-college-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-135744-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज में सर्वे कर उपकरणों की कराई जाएगी उपलब्धता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज में सर्वे कर उपकरणों की कराई जाएगी उपलब्धता
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में जरूरी उपकरणों की खरीदारी को लेकर सर्वे करवाया जा रहा है। इससे मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा वार्ड, ओपीडी व इमरजेंसी में मौजूद नहीं रहने वाली उपकरणों की खरीदारी की जाएगी।
मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए उपकरण के साथ मरीजों की जरूरत की सभी वस्तुओं की खरीदारी की जा रही है। इसमें गर्मी को देखते हुए, कूलर, पंखा के साथ मेडिकल से संबंधित उपकरण भी खरीदे जा रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज की एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. ऋचा राव सभी वार्डों का सर्वे कर रही हैं। इसमें दवा, बीपी मशीन, थर्मामीटर, कैथेटर, इमरजेंसी में प्रयोग होने वाले सभी उपकरणों की जानकारी ली जा रही है। इसमें जो वस्तुएं मौके पर नहीं हैं, उन्हें मेडिकल प्रशासन से मंगवाने के साथ खरीदारी भी कराई जा रही है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन ने बताया कि मेडिकल से संबंधित सभी उपकरणों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। जो भी उपकरण मौजूद नहीं है, उनकी खरीदारी भी कराई जा रही है। संवाद