Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Auction of Piprahwa gem is a blow to the cultural identity of the country

Siddharthnagar News: पिपरहवा रत्न की नीलामी देश की सांस्कृतिक अस्मिता पर कुठाराघात

Mon, 05 May 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Auction of Piprahwa gem is a blow to the cultural identity of the country
चंद्रशेखर आजाद।
: नगीना सांसद चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर की नीलामी रुकवाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना से सांसद चंद्रशेखर ने कपिलवस्तु पिपरहवा के बुद्ध कालीन पुरावशेषों की हांगकांग में हो रही नीलामी को रुकवाने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे पत्र में भगवान बुद्ध से संबंधित पिपरहवा के पवित्र धातु अवशेषों की प्रस्तावित नीलामी रोकने एवं उन्हें भारत लाने की मांग की है। उनका कहना है कि पिपरहवा रत्न नाम के यह पवित्र धातु अवशेषों की नीलामी भारत की सांस्कृतिक अस्मिता पर कुठाराघात है।
उन्होंने पीएम को भेजे पत्र में कहा कि विदित हुआ है, सात मई 2025 को हांगकांग में प्रतिष्ठित संस्था सोथबी के माध्यम से भगवान बुद्ध से जुड़े पिपरहवा स्तूप के पवित्र धातु अवशेषों की नीलामी प्रस्तावित है। यह अवशेष 1898 में अंग्रेज अफसर विलियम क्लैक्सटन पेपे द्वारा कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश) में खोदाई के दौरान अन्य कलाकृतियों के 331 पवित्र रत्न प्राप्त हुए थे, उन्हें औपनिवेशिक काल में भारत से बाहर ले जाया गया था। इन अवशेषों को पिपरहवा रत्न के नाम से जाना जाता है, और वे भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण के पश्चात उनके धातु अवशेषों का वह भाग हैं, जिन्हें शाक्य वंशजों ने कपिलवस्तु में संरक्षित किया था।
विज्ञापन

इनका ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व अत्यंत गहरा है। विशेषतया जब देश बुद्ध पूर्णिमा जैसे पावन अवसर की तैयारी कर रहा है, ऐसे समय में इन पवित्र अवशेषों की नीलामी समस्त भारतवर्ष की भावनाओं और आस्था का अपमान है। यह न केवल नैतिक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण से अनुचित है, बल्कि यूनेस्को के 1970 के कन्वेंशन के अनुसार, यह अवैध भी माना जा सकता है। इसलिए विदेश मंत्रालय एवं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के माध्यम से इस नीलामी को तत्काल प्रभाव से रुकवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत सरकार कूटनीतिक और कानूनी माध्यमों से इन पवित्र अवशेषों की भारत वापसी सुनिश्चित करे। साथ ही इन धरोहरों को देश के बौद्ध स्थलों, विशेषकर कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर) में सुरक्षित रूप से संरक्षित किया जाए। सांसद का कहना है कि भगवान बुद्ध से जुड़े इन पवित्र अवशेषों को विदेशी बाजार में बिकने से रोका जाए और उन्हें उनके मूल स्थान पर लौटाया जाए। उन्होंने राष्ट्र की अस्मिता से जुड़े इस विषय पर प्रधानमंत्री से शीघ्र हस्तक्षेप करने की उम्मीद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed