फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Attempted to rape a teenager, villagers beat the accused

किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने कमरे में पड़कर युवक को पीटा

Tue, 22 Dec 2020 10:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Attempted to rape a teenager, villagers beat the accused
किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर/जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवक को पकड़कर ग्रामीणों ने पिटाई भी की और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास, अपहरण सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर शाम एक लड़की को अगवा कर लिया गया। परिजन खोजबीन में लगे थे कि पता चला कि लड़की को गांव का एक ही युवक अपने घर में बंद किया है। घरवाले मौके पर पहुंचे तो लड़की वहां मिली। इसके बाद गांववालों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई की। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी जोगिया पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को लेकर थाने गई। उधर, लड़की की मां ने पुलिस को तहरीर देकर अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस बाबत एसओ जोगिया आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

चीखता रहा युवक, होती रही पिटाई
युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि एक युवक आरोपी को डंडे से पीट रहा है और गाली भी दे रहा है। इसके अलावा और कई लोग उसे पीटते नजर आ रहे हैं। हालांकि कुछ लोग उसे बचाने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed