{"_id":"62bb34fcb23a343d3804a86e","slug":"attempted-suicide-three-times-lost-his-life-for-the-fourth-time-siddharthnagar-news-gkp441952241","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बार आत्महत्या का प्रयास, चौथी बार गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बार आत्महत्या का प्रयास, चौथी बार गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बार आत्महत्या का प्रयास, चौथी बार गई जान
भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र की नगर पंचायत भारतभारी में सोमवार रात बुजुर्ग ने कमरे में लगे पंखे के सहारे फंदे से लटका बुजुर्ग का शव मिला। लोगों के मुताबिक, बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि इससे पहले बुजुर्ग ने तीन बार आत्महत्या का प्रयास किया था। चौथी बार में जान चली गई। आत्महत्या के पीछे परिवार में कलह की बात सामने आ रही है। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे पुलिस ने जांच के लिए भेज दिया है।
लोगों के अनुसार, क्षेत्र के भारतभारी निवासी भीखी गिरि (60) कई दिनों से पारिवारिक विवाद की वजह से तनाव में थे। अक्सर परिवार के लोगों से फोन पर कहासुनी होती थी। भीखी की पत्नी की चार साल पहले मृत्यु हो चुकी है। उनके तीन बेटे और चार बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। तीनों बेटे जीविकोपार्जन के लिए महाराष्ट्र में रहते हैं। भीखी अकेले गांव में रहते थे और खेती करके अपना जीवन बिता रहे थे। लोगों का कहना है कि चार से पांच माह पहले भी तीन बार भीखी ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था, लेकिन लोग समय पर अस्पताल पहुंचा देते थे, जिससे वे बच गए।
सोमवार की भीखी का शव कमरे में पंखे के सहारे रस्सी के फंदे से लटका दिखा। सोमवार की रात को लगभग 10.30 बजे बेटी ने ससुराल से पिता से मोबाइल फोन पर बात करने की कोशिश की। पिता का फोन न उठा, तब बेटी ने अपने चाचा के बेटे को कॉल किया। चाचा के बेटे ने कमरे के पास जाकर आवाज दी तो कोई जवाब नहीं आया। तब शटर उठाया तो देखा कि उसके बड़े पिता अंदर फंदे से लटके थे। उसने शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हो गए। फिर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर एसडीएम डुमरियागंज विकास कश्यप और सीओ डुमरियागंज अजय श्रीवास्तव व कोतवाल डुमरियागंज सूर्यभान सिंह पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में डुमरियागंज कोतवाल सूर्यभान सिंह का कहना है कि सुसाइड नोट के हिसाब से मामला आत्महत्या का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दामाद करेंगे अंतिम संस्कार
भीखी के कमरे में मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि उनका अंतिम संस्कार और पूजा उनके दामाद झिनकू करेंगे। आगे यह भी लिखा है कि रणधीर के पास एक लाख रुपये हैं, जिन्हें उनके दामाद झिनकू को दे दिए जाएं। उसी से क्रिया कर्म किया जाए। आगे लिखा है कि मुझे भरोसा है आप लोग यह काम कर देंगे। इससे मेरी आत्मा को शांति मिलेगी।