{"_id":"6a4d4c07bc04659df60b176a","slug":"attempt-to-sell-giri-vegetables-in-drain-destroyed-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160920-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नाले में गिरी सब्जी धुलकर बेचने की कोशिश, कराई नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नाले में गिरी सब्जी धुलकर बेचने की कोशिश, कराई नष्ट
Wed, 08 Jul 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी। कस्बे के तिलक इंटर कॉलेज के बगल स्थित नाले में एक सब्जी विक्रेता का ठेला अनियंत्रित हो गया और उसकी सारी सब्जी नाले में गिर गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सब्जी विक्रेता गंदे नाले में गिरी सब्जियों को धोकर दोबारा बेचने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो प्रसारित होने के बाद समाजसेवी अमय पांडेय तत्काल मौके पर पहुंच गए और उन्होंने जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सब्जी विक्रेता को उसकी क्षति का उचित मुआवजा दिया और नाले में गिरी पूरी सब्जी को मौके पर ही नष्ट करा दिया, ताकि वह बाजार में न पहुंच सके।
विज्ञापन