{"_id":"69ebd78d431a3a94660fa63b","slug":"attack-on-corruption-two-arrested-in-a-week-more-cases-to-come-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-157112-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार पर प्रहार : एक सप्ताह में दो पकड़े, मामले और भी हैं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार पर प्रहार : एक सप्ताह में दो पकड़े, मामले और भी हैं...
Sat, 25 Apr 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। शासन के भ्रष्टाचार मुक्त सिस्टम के दावे की उसी में बैठे लोग हवा निकाल रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर काम के बदले रिश्वत लेने के दो मामले उजागर हुए है। इसमें एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते हुए आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा है।
लोगों की जागरूकता, एंटी करप्शन की सक्रियता और गोपनीय जांच की जद में आने के बाद यह आरोपी पकड़ में आए और उन पर प्राथमिकी दर्ज की गई। जिम्मेदारों का कहना है कि ऐसे मामले अभी और सामने आ सकते हैं, इसके लिए लोगों को जागरूक होने के साथ अपने हक के लिए आवाज उठानी पड़ेगी।
एक हफ्ते में एंटी करप्शन टीम ने भ्रष्टाचार के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनका पकड़ा जाना इस बात की तस्दीक कर रहा है कि सिस्टम में बहुत कुछ सही नहीं चल रहा है। काम के बदले आर्थिक शोषण जारी है।
विज्ञापन
कहीं नौकरी के नाम पर तो कहीं जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर रिश्वत लेने की बात सामने आई है। वहीं, फरवरी माह में जिलाधिकारी ने शिकायत के बाद सख्त रुख अख्तियार करते हुए जांच कराई तो कहीं पट्टी तो कहीं जमींन संबंधित अन्य कार्यों के लिए लेखपाल के रुपये लेने की पुष्टि हुई।
आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई थी। सूत्रों की माने एंटी करप्शन सक्रियता हर सरकारी कार्यालय तक है और टीम का नेटवर्क तैयार है। ऐसे में और लोग जद में आ सकते हैं।
यह भी मामले रहे चर्चा में : नौगढ़ तहसील क्षेत्र के उसका गांव में आय प्रमाण पत्र बनवाने के दौरान रुपये नहीं देने पर गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप लगा।
शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर संबंधित कर्मी को निलंबित कर कार्यालय से अटैच किया गया और जांच समिति गठित की गई।