फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ATM withdrawals from left to sweat

एटीएम से रकम निकालने में छूटा पसीना

Mon, 25 Apr 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 25 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
ATM withdrawals from left to sweat
सिद्धार्थनगर में एसबीआई के एटीएम पर ग्राहकों की लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बैंकों की लगातार छुट्टियां ग्राहकों को आसानी से एटीएम से रकम निकासी में आड़े आ रही हैं। एटीएम कैशलेस हो जाती हैं, जिससे ग्राहकों के लिए आल टाइम मनी का मायने सार्थक सिद्ध नहीं हो पा रहा है। मौसम गर्म है। लगन जारी है। बैंक उपभोक्ता एटीएम बूथ पर जाकर घंटों पसीने बहाने के बाद पैसे निकाल पा रहे हैं। कइयों को तो आपात स्थिति में भी पैसे नहीं पा रहे हैं। 
विज्ञापन

रिजर्व बैंक से भी नकदी की कम आपूर्ति के कारण किल्लत बढ़ती जा रही है। सबकी जेबें खाली होने का असर सोमवार को खुले बैंकों में साफ नजर आया। शाखा परिसरों में जहां नकदी निकासी के लिए भीड़ लगी रही तो एटीएम से पैसा चाहने वाले भी लंबी कतारों में जूझते नजर आए। तीखी धूप में अपना पैसा पाने के लिए बेहाल ग्राहकों में इस अव्यवस्था के प्रति आक्रोश साफ था।
विज्ञापन

 नगर के करीब 14 एटीएम में सोमवार को बमुश्किल 3-4 एटीएम ही खुले। खुलते ही इन पर लंबी कतारें लग गईं। एचडीएफसी बैंक शाखा परिसर में लगे एटीएम पर सैकड़ों लोग लंबी लाइन लगाए हुए थे। तीखी धूप से सीधा सामना होने के बावजूद वह कतार में टस से मस नहीं हुए। स्थिति देखकर ऐसा लग रहा था, मानो कह रहे हों जैसे भी पैसा निकालकर ही लौटेंगे। दोपहर बाद खुले एसबीआई के एटीएम पर भी ऐसा ही हाल रहा। सिर्फ मुख्यालय ही नहीं डुमरियागंज, बांसी, इटवा क्षेत्रों में लगे चुनिन्दा एटीएम पर भी कमोवेश ऐसे ही हालात नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

  इस संबंध जिला अग्रणी प्रबंधक आरके सिंह का कहना था कि आपूर्ति कम होने के कारण यह स्थिति है। नकदी की किल्लत जल्द दूर होने की उम्मीद है। वैसे भी अब बैंक नियमित खुलेंगे तो परेशानी कम होगी।
डुमरियागंज एक पखवाड़े से बीच-बीच में हो रही बैंक की बंदी के चलते लोगों को लेन-देन करने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कहने को तो डुमरियागंज नगर पंचायत में विभिन्न बैंकों के लगभग आधा दर्जन एटीएम धन निकासी के लिए लगाई गई है। इसमें से अक्सर दो-तीन बंद रहती हैं। सोमवार को चिलचिलाती धूप व लू के थपेड़ों के बीच डुमरियागंज स्थित एचडीएफसी व भारतीय स्टेट बैंक मेन शाखा पर लगे एटीएम पर पैसा निकालने के लिए लंबी कतार लग गई। 
  क्षेत्र के उमेश पांडेय, अमरनाथ, सुखपाल गौतम, शशि, विशाल सोनी, सूरज आदि ने बताया कि लगन के इस मौसम में लोगों को पैसों के निकासी के लिए बैंक पर निर्भर होना पड़ रहा है। धूप का प्रभाव व लू के  थपेड़े से कई बार ग्राहकों को चक्कर आने की शिकायत भी हो जाती है। 

सोमवार को एसबीआई मेन शाखा के बाहर लगे एटीएम पर भीड़ इस कदर हुई कि लाइन में लगे लोग आपस में ही उलझ गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जिस पर सूचना पाकर थाने के एसआई नित्यानन्द यादव फोर्स के साथ एटीएम पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed