फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   assurence to cal a meeting ends hunger strike

बैठक बुलाने का मिला आश्वासन, भूख हड़ताल खत्म

Tue, 28 Jul 2020 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
assurence to cal a meeting ends hunger strike
बैठक बुलाने का मिला आश्वासन, भूख हड़ताल खत्म
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक बुलाने के आश्वासन पर दोनों सदस्यों ने भूख हड़ताल खत्म कर दी। इसके बाद सरकारी चिकित्सकों ने दोनों सदस्यों की स्वास्थ्य जांच की और जरूरी दवाएं दी।

जिला पंचायत में सड़क निर्माण आदि विकास कार्यों के किए गए टेंडर में अनियमितता के विरोध में और बैठक बुलाने के लिए सदस्य शैलेश और सदस्य ज्ञानमती के प्रतिनिधि विनोद विद्यार्थी पांच दिनों से भूख हड़ताल कर रहे थे। रविवार को अनशन कर रहे दोनों सदस्यों की तबियत बिगड़ गई थी, जिसमें विनोद विद्यार्थी की हालत ज्यादा खराब थी। मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य टीम के अस्पताल में भर्ती किए जाने की सलाह देने पर उन्होंने मना कर दिया था। दोनों सदस्यों का कहना था कि जब तक बोर्ड की बैठक बुलाने का एजेंडा जारी नहीं किया जाता तब तक अनशन जारी रहेगा। सोमवार की रात मौके पहुंची त्रिस्तरीय कमेटी की सदस्य सुजाता सिंह और किसमाती देवी ने सदस्यों को 22 अगस्त तक बोर्ड की बैठक कराए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर दोनों सदस्यों ने भूख हड़ताल खत्म की। इस दौरान सदस्य जाकिर हुसेन, निरंकार सिंह, अतहर अलीम, अब्दुल सलाम चौधरी, राघवेंद्र उर्फ गंगा मिश्र, परवेज अहमद, महेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed