{"_id":"5fe374ae8ebc3e3bb35648ad","slug":"assessed-physical-abilities-of-teachers-siddharthnagar-news-gkp3780526111","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार्यों की आंकी गई शारीरिक क्षमताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार्यों की आंकी गई शारीरिक क्षमताएं
विज्ञापन
विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में शारीरिक क्षमता मापन कार्यक्रम में प्रतिभाग करती प्रधानाचार?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार्यों की आंकी गई शारीरिक क्षमताएं
विद्या भारती योजना के तहत शारीरिक क्षमता मापन कार्यक्रम
कार्यक्रम में 22 आचार्यों ने प्रतिभाग किया, बेहतर रहा प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु बालिका इंटर कॉलेज के आचार्यों की शारीरिक क्षमता आंकी गई। इस मौके पर आचार्यों के बीच खेलकूद के साथ दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद में प्रतिभाग कर अपनी-अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।
विद्या भारती की योजना के तहत शारीरिक क्षमता मापन कार्यक्रम हुुआ। इस मौके पर शटल रन 10 मीटर, 30 मीटर की तेज दौड़, स्टैडिंग ब्रांड जंप, वर्टिकल जंप, बॉलथ्रो आदि कार्यक्रम हुए। सभी आचार्यों ने प्रतिभाग किया। जयप्रकाश सिंह, राकेश मिश्र, रमा मिश्रा, शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता, सच्चिदानंद विश्वकर्मा, धनंजय तिवारी, महेंद्र प्रताप सिंह, बृजकिशोर मणि, उमा देवी पांडेय, सरिता श्रीवास्तव, गीता जायसवाल, द्विजेश पांडेय, रामकेसर यादव, अनुराधा सिंह, नेहा मिश्रा, सीता देवी शुक्ला, अर्चना साहू, रीता पांडेय, गरिमा जायसवाल, रागिनी सिंह, सविता श्रीवास्तव, अमरेश के शारीरिक क्षमता का आंकलन किया गया। समापन पर पूर्व प्रधानाचार्य महादेव प्रसाद ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए सभी का स्वस्थ होना आवश्यक है। इसके लिए समय-समय पर शारीरिक क्षमता मापन किया जाना महत्वपूर्ण है। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजू चौहान ने कहा कि विद्या भारती की योजना के तहत शारीरिक क्षमता मापन कार्यक्रम कई मायनों में अहम है। ऐसे आयोजनों से निश्चय ही स्वस्थ समाज की परिकल्पना साकार होती है।