{"_id":"61f2df4aad27d6387f3120d2","slug":"assembly-elections-mata-prasad-from-etawa-vijay-from-kapilvastu-sayyida-sp-candidate-from-dumariaganj-declared-siddharthnagar-news-gkp4250248172","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी विधानसभा चुनाव: इटवा से माता प्रसाद, कपिलवस्तु से विजय, डुमरियागंज से सैय्यदा सपा प्रत्याशी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी विधानसभा चुनाव: इटवा से माता प्रसाद, कपिलवस्तु से विजय, डुमरियागंज से सैय्यदा सपा प्रत्याशी घोषित
Fri, 28 Jan 2022 01:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:48 PM IST
सार
कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक विजय पासवान को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। वह 2012 में विधायक निर्वाचित हुए थे और 2017 में भाजपा प्रत्याशी से चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में समाजवादी पार्टी ने जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में तीन पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इटवा से विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, कपिलवस्तु से विजय कुमार पासवान और डुमरियागंज से सैय्यदा खातून को प्रत्याशी बनाया गया है। शोहरतगढ़ और बांसी से सपा प्रत्याशी की घोषण बाकी है।
विज्ञापन
इटवा से सपा प्रत्याशी घोषित हुए सपा के कद्दावर नेता माता प्रसाद पांडेय छह बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। साथ ही प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री, श्रम मंत्री रहने के साथ ही दो बार विधानसभा अध्यक्ष भी रहे। पिछली बार 2017 के विधानसभा चुुनाव में वह भाजपा प्रत्याशी से चुनाव हार गए थे। इस बार सपा ने उन्हीं पर दांव लगाया है।
विज्ञापन
कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक विजय पासवान को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। वह 2012 में विधायक निर्वाचित हुए थे और 2017 में भाजपा प्रत्याशी से चुनाव हार गए थे। डुमरियांगज से सपा ने बसपा से आई सैय्यदा खातून को प्रत्याशी बनाया है। उनके पिता तौफीक अहमद और उनकी मां भी विधायक रह चुकी हैं। वर्ष 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में वह बसपा प्रत्याशी के तौर पर भाजपा प्रत्याशी को टक्कर देते हुए दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन