{"_id":"631b95c1d649fb0ea84fbcfb","slug":"ashok-president-and-shailendra-elected-secretory-siddharthnagar-news-gkp449962755","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोक अध्यक्ष, शैलेंद्र मिश्र बने महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशोक अध्यक्ष, शैलेंद्र मिश्र बने महामंत्री
विज्ञापन
कृषि भवन कार्यालय में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते सदर विधायक श्याम धनी राही। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अशोक अध्यक्ष, शैलेंद्र मिश्र बने महामंत्री
यूपी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन का गठन हुआ
सिद्धार्थनगर। यूपी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन की जिला इकाई का शुक्रवार को गठन हुआ। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में अशोक कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष और शैलेंद्र कुमार मिश्र महामंत्री बनाए गए। सदर विधायक श्यामधनी राही ने पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
चुनाव में अध्यक्ष और महामंत्री के अलावा राकेश कुमार पांडेय को संरक्षक, कृष्ण गोपाल मिश्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप चंद बाजपेई का उपाध्यक्ष, वीरेंद्र चौधरी को कोषाध्यक्ष, कन्हैया लाल को संगठन मंत्री, नंदलाल गुप्ता को कार्यालय मंत्री, अश्वनी मिश्र को संयुक्त मंत्री और संतोष राय को प्रचार मंत्री निर्वाचित किया गया।
विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि अपनी जिम्मेदारी को समझें और उसका निर्वहन करें। हम कर्मचारियों के हित के लिए हमेशा उनके साथ हैं। अगर कहीं कोई समस्या हो तो तत्काल बताएं, उसका समाधान कराया जाएगा। इस दौरान अनिल सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजू सिंह, गोविंद पांडेय, नितेश पांडेय मौजूद रहे।