फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ashiana burnt...morsel taken away, danger on daughter's marriage

Siddharthnagar News: अशियाना जला...निवाला छिना, बेटी की शादी पर संकट

Sat, 20 Apr 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 20 Apr 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Ashiana burnt...morsel taken away, danger on daughter's marriage
बैठे-बैठे गुजरी पीड़ितों की रात, कैसे से चलेेगी की गृहस्थी चिंता से परेशान
विज्ञापन


बांसी कोतवाली क्षेत्र के रमवापुर गांव में आग में जल गए 40 घर

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर/घोसियारी। आग में आशियाना और निवाला दोनों जल गए। घर कैसे चलेगा और आगे क्या करेंगे इसकी चिंता अग्नि पीड़ितों परिवारों को खाए जा रही है। किसी के घर बेटी की शादी तो कोई अन्य अरमान पाले हुए था। लेकिन आग की लपटें सबकुछ राख करके चली गईं। चिंता में पूरी रात कटी यह दर्द बांसी कोतवाली क्षेत्र के रमवापुर दुबे गांव के अग्नि पीडि़त परिवार है। जहां आग से एक वृद्ध महिला की जलकर मौत हो गई थी। तकरीबन 40 घर आग मेें तबाह हो गए थे। लोग प्रशासन की ओर से मदद की आस लगाए बैठे हैं। लेखपाल नुकसान का सर्वे करके गए हैं, लेकिन शुक्रवार सुबह 11 बजे तक सहायता नहीं पहुंची थी।


बांसी कोतवाली क्षेत्र के रामवापुर दुबे में बृहस्पतिवार को लगी आग से किसी के घर खाद्यान्न संकट किसी के घर बेटी के विवाह का सारा सामान गेहूं के साथ जल गया। क्षेत्र में लगी आग कोतवाली बांसी से लेकर शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के परसा खुर्द को भी अपने आगोश में ले लिया। परसा खुर्द गांव में पहुंचे तो हरीराम ने बताया कि आग से उनके घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि केवल एक बीघा खेती की जमीन है। अब आगे घर से कैसे चलेगा इस बात की चिंता खाए जा रही है। इसी गांव निवासी कांति देवी पत्नी हरिशंकर घर के सामने बैठी हुई थीं। कहा कि आग ने सबकुछ छीन लिया है। अगले माह ही बेटी की विदाई है। यहां बृहस्पतिवार को अगलगी की घटना में 40 घर जल गए। अग्नि पीड़ित परिवारों की आंख में आंसू और किसी से कुछ मिलने की उम्मीद साफ नजर आ रही थी। गेंदा देवी पत्नी राम लौटन रामवापुर दुबे ने बताया कि आग से सबकुछ जल गया। बेटी की शादी 23 अप्रैल को है। सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। कहा कि इनका रात भर रोते हुए बीता। रामकिशोर का भी पूरा गृहस्थी का सामान जल गया था। सुप्रिया पत्नी बगेदु ने कहा जिस हिसाब से आग लगी थी, हर घर में सिलिंडर था अगर फटा होता तो शायद और भयानक स्थिति होती। 24 अप्रैल को बिटिया की शादी है। यही हाल अन्य पीडि़त परिवारों का था। गांव के लोगों ने बताया कि लेखपाल रिपोर्ट तैयार करके ले गए हैं और बताए कि जल्द ही सहायता मिलेगी। सुबह 11 बजे तक किसी प्रकार की सहायता नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed