{"_id":"5e4c1dcd8ebc3eccc902aa4c","slug":"asha-workers-siddharthnagar-news-gkp3416356190","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से आशा वर्करों ने बताई अपनी पीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से आशा वर्करों ने बताई अपनी पीड़ा
विज्ञापन
डुमरियागंज सीएचसी पर प्रर्दशन करते आशा कार्यकर्ता
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम से आशा वर्करों ने बताई पीड़ा
जननी सुरक्षा योजना का लाभ नहीं दिए जाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा के अंतर्गत तैनात आशा वर्करों ने मंगलवार को प्रदर्शन करते हुए तहसील परिसर में पहुंची। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान आशा वर्करों ने जेएसवाई का लाभार्थियों को लाभ नहीं मिलने के अलावा मानदेय भुगतान नहीं किए जाने का भी आरोप लगाया।
आशा वर्कर माया त्रिपाठी, शकुंतला देवी, इंद्रावती, नीलम, जमीला खातून, विमला सिंह, माधुरी, संगीता, फिरदौस, शहनाज, गुलनाज, सुनीता, राधिका, रीता, प्रतिमा सहित दर्जनों वर्कर नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में पहुंची। जिसके बाद उन लोगों ने कहा कि अप्रैल 2019 से जननी सुरक्षा योजना का लाभार्थियों को लाभ नहीं मिल रहा है। आशा वर्करों का तीन माह का मानदेय व अप्रैल 2019 से 750 रुपये के बढ़ोतरी का भी धन जो आ गया था, नहीं दिया जा रहा है। आशा वर्करों को सितंबर, अक्टूबर व दिसंबर 2019 और जनवरी 2020 का मानदेय नहीं दिया गया है। इतना ही नहीं जनवरी 2020 में पल्स पोलियो के ड्यूटी का भी पैसा अभी नहीं दिया गया है। टीवी, क्षय रोग लाभार्थियों व आशा वर्करों का वर्ष 2018-19 का लाभ अभी तक नहीं दिया गया है। कहा कि जब अधीक्षक से भुगतान की बात की जाती है तो वह बजट नहीं होने की बात कहते हैं। भुगतान नहीं होने से परिवार के लोगों के सामने आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। समस्या को देखते हुए जल्द से जल्द बकाया मानदेय का भुगतान किया जाए। शिकायत सुनकर डीएम दीपक मीणा ने निस्तारण के लिए मौजूद सीएमओ डॉ. सीमा राय को निर्देशित किया। इस संबंध में सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि आशा वर्करों के मानदेय भुगतान अन्य समस्याओं से संबंधित जानकारी उन्हें किसी द्वारा नहीं दी गई थी। अब जानकारी मिली है। सीएचसी अधीक्षक से भुगतान नहीं किए जाने का कारण पता कर जल्द ही उनका बकाया भुगतान और लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलवाया जाएगा।