फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Asha worker meeting

मांगों के समर्थन में आशा कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

Tue, 15 Sep 2020 07:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Asha worker meeting
मांगों के समर्थन में आशा कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
विज्ञापन

डीएम कार्यालय पहुंची आशा कार्यकर्ता, सौंपा ज्ञापन
मानदेय बढ़ोत्तरी समेत अन्य बिंदुओं पर मांगा न्याय
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभा रही आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में हुंकार भरी। कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के नाम संबोधित मांगपत्र वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। आशा कार्यकर्ता एसोसिएशन जिला इकाई के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ता एकत्र हुई। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्रों के स्तर पर लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष सुशीला जायसवाल कहा कि जनवरी 2019 से मानदेय बढ़ोतरी नहीं होने, पीएम वंदना योजना और टीबी उन्मूलन के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि, कोविड-19 में एक हजार रुपया प्रतिमाह दिया जाना है। इन मदों में घोषणा के बावजूद सात माह की बजाय मात्र तीन माह का ही भुगतान हुआ है। कुष्ठ उन्मूलन अभियान में आशा कार्यकर्ताओं को मानदेय, शासन से अनुमन्य मोबाइल, आशा संगिनी के लंबित भुगतान कराने की मांग की। बढ़नी और जोगिया में प्रभारी चिकित्साधिकारियों की ओर से बैठक कराने की भी मांग उठाई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रानी सिंह, मंत्री नीलम यादव समेत गंगोत्री पाल, संगीता, भाग्यश्री, कुसुुम, चंदा देवी, शांती देवी, मैनावती, किरन, सूर्यमती, प्रेमलता, मंजू त्रिपाठी, रेखा भारती, विजय लक्ष्मी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed