{"_id":"1c3ef02234e5966aa6bd9ffa169db6df","slug":"asduddinovasi-state-visit-will-start-from-february-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असदुद्दीनओवैसी फरवरी से शुरू करेंगे प्रदेश का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असदुद्दीनओवैसी फरवरी से शुरू करेंगे प्रदेश का दौरा
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 31 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सियासत को व्यवसाय बनाने वाले नेता आवाम की खिदमत नहीं कर सकते। देश में दलितों व मुसलमानों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। किसी दल ने इनका भला नहीं किया। सपा व बसपा इस दौड़ में सबसे आगे रही और केवल चुनाव के समय इनका इस्तेमाल कर भूल गई।
उक्त बातें गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहीं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने मुस्लिमों के साथ हमेशा धोखा किया है। सूबे में हुए तमाम दंगें इसका जीता जागता प्रमाण हैं। अब वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश में हमारी पार्टी की सरकार होगी और ओवैसी का कार्यकर्ता सीएम की कुर्सी पर बैठेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी मुखिया असदुद्दीन ओवैसी फरवरी माह से उत्तर प्रदेश का दौरा शुरू करेंगे।
सपा सरकार ने कार्यक्रम पर भले ही रोक लगा दी है लेकिन उन्हें आम जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने से नहीं रोका जा सकता। बीकापुर, फैजाबाद से पार्टी द्वारा घोषित विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप कोरी ने कहा कि बसपा मुखिया मायावती दलितों की सबसे बड़ी दुश्मन हैं। उन्होंने इस वर्ग को हमेेशा वोट बैंक के रूप इस्तेमाल किया और सत्ता में आने के बाद इनकी भलाई के लिए कोई काम नहीं किया। एआईएमआईएम दलितों की सबसे ज्यादा हितैषी पार्टी है, ऐसे में दलित समाज को उनके साथ जुड़ना चाहिए।
विज्ञापन
इस दौरान जैनुलआबदीन, इरसाद खान, सईद खान, शोएब आजम, सरवर खान, सलीम सिद्दीकी, रियाज अहमद, शादिक अहमत, मौलाना सफात, मौलाना सुहेल अहमद, मौलादा फरीद, मेहरुद्दीन, मेंहदी हसन, नसीरुद्दीन, अफजाल खान, अशफाक, रफीक अंसारी, फैज अहमद, बबलू खान, रियाज अहमद और अकरम आदि मौजूद रहे। सम्मलेन के समापन पर कार्यक्रम आयोजक हाजी अली अहमद ने आए हुए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।