फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   As soon as the dead body arrived, there was an outcry in Shoratgarh and Gauhania

शोहरतगढ़ व गौहनिया में मृतकों के शव आते ही नगर से गांव तक में मचा चीत्कार

Wed, 16 Dec 2020 10:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
As soon as the dead body arrived, there was an outcry in Shoratgarh and Gauhania
शोक में डूबे कस्बावासी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
शव आते ही शोहरतगढ़ और गौहनिया में मचा चीत्कार
विज्ञापन

हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, हर तरफ गम का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
चिल्हिया। हियुवा नेता सुभाष गुप्ता के परिवारीजनों का शव बुधवार सुबह शोहरतगढ़ लाया गया तो आसपास के क्षेत्र से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार चालक का शव उसके पैतृक गांव गौहनिया पहुंचा तो वहां भी गांववाले जुट गए। लोग मृतकों के अंतिम दर्शन करने के लिए बेताब दिखे। नगर से लेकर गांव तक लोग गमजदा थे।

हिंदू युवा वाहिनी देवीपाटन मंडल अध्यक्ष सुभाष गुप्ता के भाई भोलानाथ का मंगलवार को दिल्ली के निजी अस्पताल में गुर्दा प्रत्यारोपण होना था। दिल्ली जाने के लिए सोमवार शाम सुभाष गुप्ता बेटी रिंकी, छोटे भाई की पत्नी अनिता और भतीजी सुमन के साथ निकले थे। कार गौहनिया गांव निवासी पवन दुबे चला रहे थे। यमुना एक्सप्रेस-वे पर सभी लोग हादसे का शिकार हो गए थे। हादसे में रिंकी, अनीता और पवन दुबे की मौत हो गई थी। सुभाष गुप्ता, भतीजी सुमन गंभीर रूप से घायल हो गए। बुधवार सुबह अनिता और रिंकी के शव शोहरतगढ़ लाया गया। शव के पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस दौरान कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित क्षेत्र के आमजन भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। गौहनिया निवासी पवन दुबे की लाश पहुंचे ही परिजनों के लोग बिलखने लगे। पवन की मां कांति ने बिलखते हुए कहा कि पति के निधन के बाद बेटा ही सहारा था। अब उनकी बहू शारदा, नाती शुुभम, तनु और प्रांजल का कौन ख्याल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed