फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   As soon as Lanka was burnt, the pandal resounded with the chant of Jai Shri Ram.

Siddharthnagar News: लंका दहन होते ही जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजे पंडाल

Fri, 13 Feb 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 13 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
As soon as Lanka was burnt, the pandal resounded with the chant of Jai Shri Ram.
शाहपुर क्षेत्र के धनोहरी गांव में रामलीला मंचन करते कलाकार। संवाद
-धनोहरी गांव में चल रहे 10 दिवसीय रामलीला में बृहस्पतिवार की रात जुटी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। क्षेत्र के धनोहरी गांव में चल रही 10 दिवसीय रामलीला में बृहस्पतिवार की रात स्थानीय कलाकारों लंका दहन का मंचन किया। यह दृश्य देखते ही जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा पंडाल गूंज उठा।
बृहस्पतिवार की रात को कलाकारों ने रामलीला में दिखाया कि हनुमान ने समुद्र को पार कर लंका में प्रवेश किया। जैसी ही वह अशोक वाटिका में पहुंचे तो वहां पर रावण और सीता माता का संवाद चल रहा था। इसके बाद हनुमान ने भगवान श्रीराम की मुद्रिका माता सीता की गोद में डाली तो आवाज आई कि अपनी पहचान बताएं और भगवान श्रीराम के बारे में जानकारी दें। उसके बाद अशोक वाटिका के दृश्य का मंचन किया गया और अशोक वाटिका में हनुमान का युद्ध राक्षसों से हुआ। इसके बाद रावण के पुत्र मेघनाद ने हनुमान को बंदी बनाकर लंकेश के दरबार में ले गया, जहां हनुमान और रावण के बीच संवाद हुआ। हनुमान ने रावण को बहुत समझाया कि वह माता जानकी को भगवान श्रीराम के पास पहुंचा दें लेकिन रावण ने हनुमान की बात नहीं मानी।
विज्ञापन

रावण के आदेश पर हनुमान की पूंछ को आग लगा दी जाती है। पूंछ में आग लगते ही हनुमान ने आकाश मंडल से विचरते हुए पूरी लंका में आग लगाकर लंका का दहन कर दिया। लंका दहन के दृश्य को देखकर सभी भक्त भगवान श्रीराम के नारे लगाने लगे। इसी के साथ रामलीला कार्यक्रम को रात्रि विराम कर दिया गया। इस दौरान वीरेंद्र मणि, नीरज मणि त्रिपाठी, सहज राम, जगराम, प्रेम शंकर, बरसाती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed