फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Arrested for preparing for marriage by hiding religion

Siddharthnagar News: धर्म छिपाकर कर निकाह की तैयारी करने वाला गिरफ्तार

Fri, 16 Jun 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 16 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Arrested for preparing for marriage by hiding religion
सिद्धार्थनगर। धर्म छिपाकर सोशल मीडिया के जरिए हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाने और युवती को भगाकर निकाह की तैयारी करने के आरोपी को शोहरतगढ़ पुलिस ने शुक्रवार सुबह बढनी स्टैंड के पास से दबोच लिया। पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि क्षेत्र एक कस्बे के निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर पर आरोप लगाया था कि कस्बे के एक मुस्लिम युवक ने सोशल मीडिया पर अपना नाम बदलकर हिंदू लड़की से दोस्ती की। उसको बहला फुसलाकर कर दो सप्ताह पहले भगाकर ले आया। लड़की छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। युवक ने उसे घर में रखा था। युवक उससे निकाह और उसका धर्म परिवर्तन करने की तैयारी में लगा था। इस मामले को संज्ञान में लेकर युवक के घर पहुंचकर भगाकर लाई लड़की को पकड़कर उसे वन स्टाप सेंटर भेजा गया। जबकि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी। शुक्रवार को सूचना मिली कि युवक बढनी स्टैंड के पास है। और कहीं भगाने के लिए टैक्सी का इंतजार कर रहा है। मौके पर पुलिस पहुंचकर उसे पकड़ लिया। थाने लाकर पूछताछ करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed