{"_id":"5e0647648ebc3e87c67ec836","slug":"arrest-siddharthnagar-news-gkp334951928","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत पर आया दुष्कर्म का आरोपी दे रहा था गोली मारने की धमकी, हवालात भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमानत पर आया दुष्कर्म का आरोपी दे रहा था गोली मारने की धमकी, हवालात भेजा
विज्ञापन

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, रिवाल्वर के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/भवानीगंज। जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता को गोली मारने की धमकी दी है। इस मामले में एक बार फिर पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर फिर जेल भेज दिया है।
एसओ भवानीगंज रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को जेल भेजा गया था। पीड़िता की ओर से फिर तहरीर मिली कि आरोपी जमानत पर छूटकर घर आ गया। इसके बाद वह मुकदमे में सुलह करने के लिए दबाव बना रहा है। जब इनकार किया तो लाइसेंसी रिवाल्वर से जान से मार देने की धमकी दे रहा है। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। मिली तहरीर के आधार पर आरोपी शाफहद मलिक निवासी चौरावनगवा थाना भवानीगंज के खिलाफ धमकी देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। वहीं रिवाल्वर जब्त कर उसका लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट बनाकर भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई श्यामसुंदर प्रजापति, आरक्षी फूलदेव यादव शामिल रहे।