फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   arrest

चोरी की दो बाइक बरामद, एक गिरफ्तार

Sat, 16 Nov 2019 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
arrest
पुलिस लाइंस सभागार में एसपी ने प्रेसवार्ता के माध्यम से बरामद बाइक की जानकारी दी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कपिलवस्तु कोतवाली पुलिस ने गनवरिया गांव के पास से पकड़ा
विज्ञापन

नेपाल के तौलिहवा थाना क्षेत्र का निवासी है चोर
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। बाइक चोरी कर नेपाल में बेचने वाले गिरोह के एक सदस्य को कपिलवस्तु कोतवाली की पुलिस ने शनिवार सुबह क्षेत्र के गनवरिया गांव के पास से गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की दो बाइक और एक तमंचा बरामद किया गया है।

शनिवार को पुलिस लाइंस सभागार में प्रेस कांफ्रेंस में एसपी विजय ढुल ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि वाहन चोरी करने वाले गिरोह के शातिर बदमाश क्षेत्र के गनवरिया गांव के पास मौजूद हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए कपिलवस्तु कोतवाल राधेश्याम राय टीम के साथ बताए हुए स्थान पर पहुंचकर चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच एक युवक से बाइक के कागजात मांगे गए तो पता चला कि बाइक चोरी की है और तलाशी के दौरान एक तमंचा भी बरामद हुआ है। उसकी निशानदेही से एक और चोरी की बाइक बरामद की गई। पकड़े गए बदमाश की पहचान सुंदर यादव उर्फ प्रसन्न गोपाल यादव निवासी जहदी थाना तौलिहवा जनपद कपिलवस्तु (नेपाल) के रूप में की गई है। वह बाइक को चोरी करके नेपाल में बेचता था। चोरी के मामले में नेपाल में जेल भी काट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed