फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Arrangements will be made to provide employment to newlyweds

Siddharthnagar News: नवदंपतियों को रोजगार दिलाने की होगी व्यवस्था

Sun, 23 Feb 2025 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Arrangements will be made to provide employment to newlyweds
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जोड़ों को आशीर्वाद देते सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्या
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बीएसए ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 548 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधकर एक दूजे के हो गए। दीप प्रज्जवलन के बाद धार्मिक रीति रिवाज से हिंदू समुदाय के 499 जोड़े तथा मुस्लिम समुदाय के 49 जोड़ों का विवाह हुआ।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि गरीब परिवारों की बेटियों को शादी धूमधाम से होने की चिंता रहती है। मुख्यमंत्री द्वारा उनकी चिंता को दूर करते हुए समान रूप से सामूहिक विवाह के माध्यम से भव्य रूप से करने का कार्य किया है। शादी के बाद जीविकोपार्जन के लिए आपको रोजगार मेले के माध्यम से रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा। साक्षात्कार में सम्मिलित होकर रोजगार प्राप्त करें।
विज्ञापन

विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि मुख्यमंत्री को सदैव गरीबों की चिंता रहती है। इसलिए उनके द्वारा गरीब परिवारों के बेटियों की शादी के लिए सभी जिलों में सामूहिक विवाह के माध्यम से शादी कराया जा रहा है। साथ ही उनके नए जीवन की शुरूआत के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक विनय वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सामूहिक विवाह के माध्यम से गरीब परिवार के बेटियों की शादी कराना सराहनीय कार्य है। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने कहा कि प्रत्येक जोड़े के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 35000 रुपये दिया जा रहा है तथा 10000 रुपये का सामान भी दिया गया है। साथ ही 6000 रुपये बरात के स्वागत पर व्यय किया गया है।
कार्यक्रम में नवयुगल जोड़ों को सामूहिक विवाह प्रमाणपत्र, सांकेतिक चेक एवं मिठाई प्रदान की गई। विवाह कार्यक्रम में हिंदू परिवार के लोगों को पंडित द्वारा विवाह संपन्न कराया गया तथा मुस्लिम समुदाय के जोड़ों का मौलाना द्वारा निकाह पढ़ाकर शादी कराई गई।

इस दौरान विधायक सैय्यदा खातून, सीडीओ जयेंद्र कुमार, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय मौजूद रहे। संचालन नितेश पांडेय ने किया। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के विनय कुमार पांडेय, अरविंद कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार यादव, सुधीर कुमार, हृदेश मिश्रा की भूमिका अहम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed