फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Archaeological survey started in villages

Siddharthnagar News: गांवों में शुरू हुआ पुरातात्विक सर्वेक्षण

Tue, 24 Jan 2023 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Archaeological survey started in villages
कपिलवस्तु क्षेत्र में पुरातात्विक स्थल पिपरी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
गांवों में शुरू हुआ पुरातात्विक सर्वेक्षण
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। महात्मा बुद्ध की क्रीड़ा स्थली कपिलवस्तु क्षेत्र में पुरातात्विक सर्वेक्षण शुरू हो गया है। केंद्रीय पुरातत्व एवं सर्वेक्षण विभाग ने गांवों का सर्वेक्षण दिसंबर में शुरू किया।
कपिलवस्तु स्तूप के आसपास कई स्तूप (टीले) हैं, जिनकी खुदाई होने पर प्राचीनता के और अधिक साक्ष्य प्राप्त हो सकते हैं। इस क्षेत्र में अवैध खुदाई के कारण करीब 500 ईसा पूर्व के स्तूपों का अस्तित्व संकट में पड़ गया था, जबकि पुरातत्व विभाग की ओर से उत्खनन होने पर कपिलवस्तु क्षेत्र में धरोहरों की संख्या बढ़ जाएगी। विशेषज्ञों के अनुसार सर्वेक्षण में प्राचीन टीलों के उत्खनन का रास्ता साफ होगा। अधिक साक्ष्य प्राप्त हुए तो यहां शोध की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। इसके साथ ही विदेशी शोधार्थियों का रुझान भी बढ़ सकता है। सहायक पुरातत्वविद विकास सिंह ने गांवों का सर्वेक्षण शुरू किया है, हालांकि, उन्होंने रिपोर्ट नहीं भेजी है। जिले के सभी गांवों में पुरातात्विक सर्वेक्षण होना है।
विज्ञापन

पीएमओ में हुई थी शिकायत
अमर उजाला ने 6 मार्च 2022 को प्राचीन स्तूप की जेसीबी से खुदाई की खबर प्रकाशित की थी, उसके बाद प्राचीन धरोहर के संरक्षण की मुहिम शुरू हुई। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में प्राचीन इतिहास, पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग की अध्यक्ष डॉ. नीता यादव ने इस मामले में पीएमओ को ई-मेल भेजा था। उसके बाद सितंबर 2022 में भारतीय पुरातत्व एवं सर्वेक्षण विभाग लखनऊ मंडल के अधीक्षण पुरातत्वविद ने जिले के सभी गांवों में पुरातात्विक सर्वेक्षण का आदेश दिया। डॉ. नीता यादव ने बताया कि उत्खनन होने पर स्तूप में दबी पुरातात्विक संपदा का भी पता चलेगा। कपिलवस्तु के अलावा पिपरहवा, गनवरिया, सलारगढ़, पिपरी में भी पुरातात्विक साक्ष्य प्राप्त होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले के गांवों में पुरातात्विक सर्वेक्षण शुरू हो गया है। दिसंबर से ही सर्वेक्षण कार्य हो रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद जो भी संभावनाएं होंगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. आफताब हुसैन, अधीक्षण पुरातत्वविद, लखनऊ मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed