फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   application on rojgar sangam portal

Siddharthnagar News: रोजगार संगम पोर्टल पर करें आवेदन, मिलेगी नौकरी

Tue, 11 Jun 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 11 Jun 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
application on rojgar sangam portal
फोटो है---
विज्ञापन

पोर्टल से जुड़े शिक्षण संस्थान से युवाओं को मिलेगी बेहतर सुविधा
12 जून को ऑनलाइन मोड में किया जाएगा मेले का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला सेवा योजन विभाग की ओर से रोजगार संगम पोर्टल का आयोजन किया गया है। रोजगार संगम पोर्टल पर आवेदन करके युवा आसानी से नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए युवाओं को रोजगार संगम पोर्टल पर आवेदन करना होगा।

जिला सेवा योजन अधिकारी मिथलेश कुमार मिश्र ने बताया कि विभाग की ओर से रोजगार संगम पोर्टल को लांच किया गया है, इससे जिले के विश्वविद्यालय व सभी महाविद्यालयों को जोड़ा जाएगा। इसमें नौकरी पाने के लिए युवा आवेदन कर सकेंगे। उसके बाद उनके डिग्री के आधार पर नौकरी दी जाएगी। संगम पोर्टल पर आवेदन करने वाले युवाओं को मेले के दिन बुलाया जाएगा। जिसमें युवाओं को अलग-अलग कंपनियां चयन करके नौकरी देंगे। रोजगार संगम योजना पर प्रदेश का कोई भी युवा आसानी से आवेदन कर सकता है। इससे युवा आउटसोर्सिंग की नौकरी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। युवा मेडिकल, टेक्निकल, एजुकेशन, कंप्यूटर, खेलकूद, बाल विकास, उद्यान, महिला कल्याण सहित कई विभागों में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। रोजगार संगम योजना पर आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, 12वीं व स्नातक की डिग्री, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed