फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   appeal to register case in death in accident

युवक की मौत मामले में केस दर्ज कराने को भटक रहे परिजन

Mon, 29 Aug 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
appeal to register case in death in accident
उसका क्षेत्र के परसपुर में दुर्घटनाग्रस्त ट्रेक्टर-ट्राली। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
युवक की मौत मामले में केस दर्ज कराने को भटक रहे परिजन
विज्ञापन

उसका थाना क्षेत्र में ट्राली पलटने से बनौली के युवक की हुई थी मौत
महदेवा बाजार। उसका थाना क्षेत्र के परसपुर में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से युवक की मौत के मामले में परिजन केस दर्ज कराने के लिए भटक रहे हैं। उनका आरोप है कि घटना के चार दिन बाद भी पुलिस केस दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। एसपी अमित कुमार आनंद का कहना है कि केस दर्ज कराया जाएगा।
उसका थाना क्षेत्र के परसपुर में 24 अगस्त को गिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपतिनगर के टोला बनौली निवासी ज्ञानप्रकाश (20) की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन अब तक केस दर्ज नहीं हुआ है। मृतक के चचेरे भाई प्रेम प्रकाश का कहना है कि ज्ञानप्रकाश मजदूरी करता था। ट्रैक्टर-ट्राली चालक बाहरी था और वह घटना के बाद फरार हो गया। मामले में उसका पुलिस केस दर्ज करने से आनाकानी कर रही है। एसपी का कहना है कि केस दर्ज कराने के साथ ही जांचकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तीन वर्ष पहले पिता की हो चुकी है मौत
मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपतिनगर के टोला बनौली निवासी ज्ञानप्रकाश तीन भाइयों में मझला था। उसके पिता राधेश्याम की तीन वर्ष पहले आकस्मिक मौत हो गई थी। परिजनों के अनुसार मृतक ज्ञानप्रकाश के बड़े भाई ओमप्रकाश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और छोटा भाई चंद्रप्रकाश अभी 12 वर्ष का है। ज्ञानप्रकाश ही मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से मां किसलावती पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉटर हेड टैंक निर्माण में कर रहा था मजदूरी
उसका क्षेत्र के परसपुर में जलनिगम की तरफ से नियुक्त कंपनी के ठेकेदार के वाटरहेड टैंक निर्माण में माल सप्लाई कर रही ट्राली पर ज्ञानप्रकाश मजदूरी कर रहा था। घटना के बाद से ही ट्रैक्टर चालक के साथ ही ठेकेदार ने भी मृतक के परिवार की सुधि नहीं ली, जबकि अभी घटना स्थल पर अभी भी पलटी हुई ट्रैक्टर-ट्राली मौजूद है। परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार के मिलीभगत से ही पुलिस केस दर्ज करने में आनाकानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed