फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   appeal to expend ideology of bjp

Siddharthnagar News: पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

Thu, 19 Jan 2023 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
appeal to expend ideology of bjp
इटवा में सशक्त मंडल के लिए आयोजित भाजपाइयों की बैठक को संबोधित करते मंडल प्रवासी राम नरेश यादव। ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
विज्ञापन

डुमरियागंज। नगर में भाजपा के अग्रणी सशक्त मंडल की बैठक में बृहस्पतिवार को संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई। कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य और मिशन समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाना है, ताकि राष्ट्रवाद के लक्ष्य के साथ हम समाजहित के कार्य कर सकें।
भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय नगर निकाय चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट जाएं। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक बूथ अध्यक्ष पूरी तत्परता और ईमानदारी से बूथ कमेटी का गठन करें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की बदौलत विश्व कि सबसे सशक्त और बड़ी पार्टी बन गई है। कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी के मिशन को जन जन तक पहुंचाएं। पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी, मधुसूदन अग्रहरि, अमरेंद्र त्रिपाठी, लवकुश ओझा, शत्रुहन सोनी, कमलेंद्र त्रिपाठी, लालजी शुक्ला, मकेश्वर पांडेय, अजीत, बालमुकुंद मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा की सशक्त मंडल के लिए हुई बैठक
इटवा। भाजपा की सशक्त मंडल के लिए इटवा में कार्यसमिति सदस्यों, शक्ति केंद्र के संयोजकों, मोर्चा के अध्यक्षों व बूथ अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए कहा गया। मंडल प्रवासी राम निवास यादव ने कहा कि हमें जन जन तक भाजपा की नीतियों को पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम निवास यादव ने कहा कि प्रदेश संगठन के नेताओं का कभी भी दौरा हो सकता है। वहां हमारी कमजोरी नहीं दिखाई पड़नी चाहिये। पूर्व शिक्षा मंत्री डा सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि आमजन एक बार फिर से मोदी को पीएम बनाना चाह रहा है। हमें एकजुटता बनाकर लगन व निष्ठा के साथ काम करना होगा। इस दौरान अजय पांडेय, पवन मिश्रा, भूपेंद्र त्रिपाठी, कृष्णा मिश्रा, दीपनारायण त्रिपाठी, प्रदीप कसौधन, अमृत लाल मिश्रा, विकास जायसवाल, माया मिश्रा, सदानंद शुक्ला, मस्तराम यादव, रमाकांत मौर्या, गुड्डू यादव, राम प्रकाश शुक्ला, टाइगर पटेल, कन्हैया लाल विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed