फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   appeal to be in home for corona fight

कोविड-19 को हराने के लिए घर में रहें लोग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
appeal to be in home for corona fight
अमर उजाला ब्यूरो शोहरतगढ़। वैश्विक महामारी बन चुकी कोरोना वायरस से संक्रमण का आंकड़ा देश में प्रतिदिन बढ़ रहा है। कोविड-19 पर जीत के लिए सभी लोग गंभीरता से लॉकडाउन का पालन करें। घर में रहें, सुरक्षित रहें। इससे ही मानव समाज पर मड़रा रहे संकट को रोका जा सकता है। यह बातें शनिवार को शोहरतगढ़ सर्किल क्षेत्र में पुलिस फोर्स के फ्लैगमार्च का नेतृत्व कर रहे क्षेत्राधिकारी सुनील सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकल रहे लोगों को लॉकडाउन का पाठ पढ़ाने के लिए पुलिस सख्ती से पेश आएगी। इस दौरान दंगा रिहर्सल किट के साथ शोहरतगढ़ व चिल्हिया थाने की पुलिस फोर्स एसओ के साथ कस्बे में गस्त किया। शोहरतगढ़ नगर में एसओ राम आशीष यादव ने पुलिस टीम के साथ छात्रसंघ तिराहा, धर्मशाला मोहल्ला, गोलघर, भारतमाता चौक समेत दसों वार्डों में गस्त कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। इस तरह चिल्हिया एसओ सभाशंकर यादव ने भी पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में गस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed