फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Apart from being a scientist, Dr. APJ Kalam was also an ideal citizen of India: Bindresh

डॉ. एपीजे कलाम वैज्ञानिक होने के साथ भारत के आदर्श नागरिक भी थे : बिंद्रेश

Wed, 16 Oct 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 16 Oct 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Apart from being a scientist, Dr. APJ Kalam was also an ideal citizen of India: Bindresh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। भारत के महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। डॉ. एपीजे कलाम एक वैज्ञानिक होने के साथ-साथ भारत के आदर्श नागरिक भी थे। जिनके अंदर त्याग करूणा, संकल्प व कठोर अनुशासन जैसे तमाम गुण थे।

उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट वैज्ञानिक कार्य कर भारत को विश्व मंच पर सशक्त वैज्ञानिक राष्ट्र बनाया। उक्त विचार मंगलवार को मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार बिंद्रेश गुप्ता ने व्यक्त किया। राजा रतन सेन पीजी कॉलेज के सभागार में कार्यक्रम को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का विराट व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। हमें रामेश्वरम में उनके पैतृक स्थान पर जाने का सौभाग्य प्राप्त हो चुका है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल मैन के रूप में भी जाने जाते हैं। उन्होंने भारत को रक्षा क्षेत्र में तमाम महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सिद्धार्थ शंकर पांडेय व संचालन डॉ हंसराज कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. अर्चना मिश्रा, प्रो शरीफुद्दीन, डाॅ. ब्रह्म सिंह, डॉ. मनोज कुमार सोनकर, शिवानी मद्धेशिया, शालिनी मिश्रा, आकांक्षा त्रिपाठी उपस्थित रही।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed