{"_id":"58d401674f1c1b870a1a3017","slug":"anti-romeo-cell-access-to-parks-schools-and-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्कों, स्कूल-कॉलेजों में पहुंचा एंटी रोमियो सेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्कों, स्कूल-कॉलेजों में पहुंचा एंटी रोमियो सेल
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 23 Mar 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
कानपुर के मोतीझील में एंटी रोमियो अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। लड़कियों-महिलाओं के लिए परेशानी का सबब बने रोमियो की तलाश जिले में तेज हो गई है। सरकार के कड़े रुख के बाद पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर शोहदों की तलाश की। पार्कों, स्कूल-कॉलेजों में पहुंची टीम को देखकर शोहदों में खलबली मच गई। इस दौरान टीम ने विभिन्न स्थानों से करीब आधा दर्जन युवक-युवतियों को रोकर पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। संदिग्धों को कड़ी हिदायत भी दी गई। महिला थानाध्यक्ष सुमन त्रिपाठी, जेल रोड चौकी प्रभारी विनोद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर के उद्यान पार्क, बुद्धा पार्क में छापा मारा।
यहां करीब आधा दर्जन युवक-युवती मौजूद मिले। टीम ने सभी से सख्ती से पूछताछ की। किसी ने बीएसए ऑफिस में कांउसलिंग में आने का हवाला दिया तो किसी ने कोई अन्य कारण गिनाया। छानबीन के बाद उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। टीम ने तेतरी बाजार, बेलसड़, वन विभाग कॉलोनी, स्टेशन रोड, बांसी स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों का भी निरीक्षण किया। टीम ने संदिग्ध दिखने वाले युवकों को कड़ी हिदायत दी। टीम में हरिनारायण दीक्षित, कांस्टेबल अजीत आदि मौजूद रहे।