फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   annual function in govrnment schools

परिषदीय विद्यालयों में मनेगा वार्षिकोत्सव, अभिभावकों संग होगी बैठक

Wed, 01 Jan 2020 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
annual function in govrnment schools
परिषदीय विद्यालयों में वार्षिकोत्सव मनाने का निर्देश
विज्ञापन

शैक्षणि सत्र में हर तीन माह में अभिभावकों की बैठक की समय सारिणी तय
अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने भेजा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वार्षिकोत्सव मनाने का निर्देश जारी किया गया है। वहीं, शैक्षिक सत्र में हर तीन माह में एक बार अभिभावकों के साथ बैठक करने का भी निर्णय लिया है। दोनों गतिविधियों से संबंधित तिथियां व समय-सारिणी घोषित की गई हैं।
अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने सभी जिलाधिकारियों, बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे गए पत्र में अवगत कराया है कि हर तीन माह पर अभिभावक-अध्यापक की बैठकें आयोजित की जाएं। जनवरी, अप्रैल, जुलाई, अक्तूबर के दूसरे सोमवार को विद्यालय में प्रात: 11 बजे से 12 बजे के मध्य अभिभावकों को बुलाया जाए। सोमवार को अवकाश होने की स्थिति में बैठक अगले कार्य दिवस में आयोजित किया जाएगा। बैठक में विद्यालय के सभी अध्यापकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। अभिभावकों को बैठक में बुलाने के लिए दो दिवस पूर्व ही छात्रों की नोटबुक में लिखित रूप से अभिभावकों को सूचित किया जाएगा। इसके अलावा फरवरी में बच्चों की सर्वांगीण विकास के लिए वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाए जिससे कि बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा निखर सके। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कंपोजिट ग्रांट में से 10 प्रतिशत धनराशि वार्षिकोत्सव में खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान इन बिंदुओं पर चर्चा होगी
अभिभावक-अध्यापक बैठक में छात्र-छात्राओं की विद्यालय में उपस्थिति, परीक्षाफल, व्यवहार संबंधी रिपोर्ट, प्रगति एवं अन्य क्रिया-कलाप, शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापरक शिक्षा में छात्र-छात्राओं के लर्निंग आउटकम एवं अध्यापनकार्य के लिए किए जा रहे प्रयास यथा दीक्षा एप आदि की जानकारी देने आदि पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed