{"_id":"61af969f810443293c48dd8c","slug":"announcement-to-continue-the-strike-till-the-demands-are-met-siddharthnagar-news-gkp4190577146","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने का एलान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने का एलान
बांसी। मांगों के समर्थन में बांसी तहसील परिसर में चल रहे भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट का धरना-प्रदर्शन 29वें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। किसानों का कहना था कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं, धरना चलता रहेगा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि आजादी के बाद से सबसे अधिक शोषण किसानों का हुआ है और सरकारों ने मौन होकर इसका समर्थन जारी रखा है। उन्होंने सवाल किया कि किसानाें की प्रताड़ना पर सरकारें मौन क्यों रहती हैं। कहा कि सरकारी अमले में ऊपर से नीचे तक सब एक ही डोर में बंधे हुए हैं।
अब किसानों ने भी अपने हक की लड़ाई लड़ने का फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि 29 दिनों से सही मांगों के लिए यहां धरना दिया जा रहा है, पर प्रशासन की ओर से किसी ने सुध नहीं ली। कहा कि धरना-प्रदर्शन समस्या के समाधान तक जारी रहेगा। कहा कि आने वाले नौ दिसंबर को महापंचायत लगाई जाएगी, जिसमें सभी किसान मजदूर भाइयों से पहुंचने का आह्वान किया गया है। धरना-प्रदर्शन में बिपत पासवान तहसील अध्यक्ष बांसी, अनीश खान नगर अध्यक्ष, मुन्नीलाल महामंत्री ब्लॉक बांसी, अब्बास, धर्मेंद्र, भोला, इम्तियाज अहमद, कमलावती, मन्नू, बाबूराम चौधरी, रहमत अली आदि मौजूद रहे।