फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   anjani became president of baar asosiation

बार एसोसिएशन के अंजनी अध्यक्ष, दिव्य प्रकाश महामंत्री निर्वाचित

Fri, 28 Jan 2022 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
anjani became president of baar asosiation
बार एसोसिएशन के अंजनी अध्यक्ष, दिव्य प्रकाश महामंत्री निर्वाचित
विज्ञापन

सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के चुनाव का परिणाम घोषित
वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र चौधरी और कोषाध्यक्ष बने सच्चिदानंद झा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में शुक्रवार को हुई मतगणना में अध्यक्ष अंजनी कुमार दुबे और महामंत्री दिव्य प्रकाश शुक्ल निर्वाचित हुए। साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर सच्चिदानंद झा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, संयुक्त मंत्री प्रशासनिक अंकित चौधरी और संयुक्त मंत्री सूचना पद पर शेषमणि प्रजापति विजयी हुए।
मतगणना में अध्यक्ष पद पर अंजनी दुबे को 238 मत, जमील अहमद सिद्दीकी को 54 मत, राधेश्याम मिश्र को 124 मत, राम शंकर पांडेय को 83 मत व सत्यप्रकाश श्रीवास्तव को 39 मत मिले। इस पद पर 13 अवैध मत पड़े थे। अंजनी कुमार दुबे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राधेश्याम मिश्र को 114 मतों से पराजित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जय प्रकाश मिश्र को 239 मत, रामचंद्र चौधरी को 296 मत प्राप्त हुए एवं 17 मतपत्र रिक्त व आठ मत अवैध रहे। इस प्रकार रामचंद्र चौधरी ने 57 मतों से जीत हासिल किया। महामंत्री पद पर दिव्य प्रकाश शुक्ल को 233 मत, राजेश कुमार मिश्र को 87 मत, सिद्धनाथ पांडेय को 227 मत एवं 13 मत अवैध रहे। इस प्रकार दिव्य प्रकाश शुक्ल ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सिद्धनाथ पांडेय को छह मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद के लिए रविशंकर शुक्ल को 135 मत, विजय कुमार शुक्ल को 199 मत व सच्चिदानंद झा को 220 मत मिले। सचिदानंद झा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 21 मतों से पराजित किया। संयुक्त मंत्री प्रशासनिक पद के लिए अवनीश कुमार द्विवेदी को 271 मत व अंकित चौधरी को 282 मत प्राप्त होने के साथ ही 7 मत अवैध रहा। अंकित चौधरी ने अवनीश कुमार द्विवेदी को 11 मतों से पराजित किया। संयुक्त मंत्री सूचना पर सचिन श्रीवास्तव को 264 मत व शेषमणि प्रजापति को 286 मत मिले। इस तरह शेषमणि प्रजापति ने 22 मतों से विजय प्राप्त किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पवन चंद्र शुक्ल, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य में नफीस हैदर रिजवी व कनिष्ठ कार्यकारिणी में राम नरायन त्रिपाठी, मनीष मणि त्रिपाठी, संतोष कुमार मिश्र एवं राजेश कुमार भट्ट निर्विरोध निर्वाचित हुये। चुनाव अधिकारी रमेश कुमार पांडेय व नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने निर्वाचित पदाधिकारियों से निष्पक्ष कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त किया है।
विज्ञापन

कुल मतदान 92.4% हुआ। अध्यक्ष पद हेतु कुल 5 प्रत्याशी राम शंकर पांडेय, राधेश्याम मिश्रा, जमील अहमद सिद्दीकी, सत्य प्रकाश पांडेय व अंजनी दुबे थे, महामंत्री पद हेतु राजेश मिश्रा, दिव्य प्रकाश शुक्ल व सिद्धनाथ पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिये रामचंद्र चौधरी व जय प्रकाश मिश्रा, कोषाध्यक्ष पद के लिए सच्चिदानंद झा, रवि शंकर शुक्ला व विजय कुमार शुक्ल, संयुक्त मंत्री प्रशासनिक के लिए अंकित चौधरी व अवनीश कुमार दुबे, तथा संयुक्त मंत्री सूचना के लिए सचिन श्रीवास्तव व शेषमणि प्रजापति मैदान में अपनी-अपनी किस्मत आजमा रहे थे। मुख्य चुनाव अधिकारी राम शंकर सिंह उर्फ शेखर सिंह, उप चुनाव अधिकारी रमेश कुमार पांडेय व नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि मतदाताओं की कुल संख्या 606 थी, जिसमें कुल 560 मत पड़े। 8 लोगों ने टेंडर मत दिया एवं 552 मतदाताओं ने प्रत्यक्ष मतदान किया। मतगणना 28 जनवरी को सुबह 10 बजे से प्रारंभ हो जाएगी और विजयी प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed