{"_id":"6159e8a58ebc3e62993384a4","slug":"animal-husbandry-death-due-to-electrocution-siddharthnagar-news-gkp411601944","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से पशुपालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से पशुपालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट लगने से पशुपालक की मौत
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के मरचा गांव में रविवार सुबह ऊंची जगह दूध रखने के दौरान पशुपालक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पशुपालक की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
क्षेत्र के मरचा गांव निवासी रामअचल (48) भैंस पालन किए थे। बताया जा रहा है कि सुबह तकरीबन सात बजे उन्होंने भैंस का दूध निकालने के बाद उसे बिल्ली से बचाने के लिए घर में लगे शिकहर पर टांगने गए थे। घर में बिजली आपूर्ति के लिए तार लगा हुआ है। शिकहर टांगने के लिए लगे लोहे की खूंटी में करंट उतरा था। जैसे ही उनका हाथ संपर्क में आया, वह करंट की चपेट में गए।
चीख सुनकर जब तक परिवार के लोग बिजली आपूर्ति बंद करते, वह गंभीर रूप से झुलस गए थे। परिजन उनको बांसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां डॉक्टरों ने देखते ही उनको मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल बांसी छत्रपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।